Sunday   may 25th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग का प्राचीन शाही प्रासाद
2015-05-11 15:28:43 cri

चुंग ह महल

शुरू शुरू में चुंग ह महल का नाम था ह्वा गेई महल, बाद में चुंग ची महल में बदला गया। छिंग राजवंश के सम्राट श्वुन जी के दूसरे वर्ष(सन् 1645) में इस का नाम बदलकर चुंग ह महल रखा गया। मिंग राजवंश के सम्राट योंग ल के 18वें वर्ष(सन् 1420) में इस का निर्माण पूरा हुआ था। वह थाई ह महल के बाद पुराने शाही प्रासाद के तीन प्रमुख महलों में दूसरा बड़ा माना जाता है। चुंग ह महल का काम इस प्रकार होता था कि थाई ह महल में सभा रस्म आयोजित करने जाने से पहले सम्राट यहां थोड़ा सा आराम करता था और रस्म आयोजन का अभ्यास करता था। चुंग ह महल तीन बार अग्निकांड से तबाह हुआ था। वर्तमान का महल मिंग राजवंश के सम्राट थ्येन छी के 7वें वर्ष (सन् 1627) में पुनःनिर्मित किया गया था।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040