Web  hindi.cri.cn
    विविधतापूर्ण तरीके से नव वर्ष मनाते हैं विश्व के लोग
    2017-01-03 16:21:15 cri

    1 जनवरी को नव वर्ष का पहला दिन है और चीनी भाषा में युआन तान कहलाता है। युआन का अर्थ है शुरूआत। नव वर्ष के आगमन पर विश्व के विभिन्न स्थलों में विविधतापूर्ण गतिविधियों का आयोजन होता है। लेकिन विभिन्न देशों और क्षेत्रों ने इतिहास, संस्कृति, धार्मिक विश्वास और रीति-रिवाजों की भिन्नता से वे लोग अपने तरीके से नव वर्ष मनाते हैं।

    चूंकि विश्व के विभिन्न देश अलग-अलग भौगोलिक स्थान पर होते हैं, उनके समय भी अलग अलग हैं। इसलिए युआन तान का दिन भी भिन्न-भिन्न है। चीन विश्व में नव वर्ष मनाने वाला 12वां देश है। चीन में युआन तान मनाने की रीति-रिवाज़ आम तौर पर वसंत त्योहार से बराबर होते हैं। हालांकि चीनी लोग पटाखे छोड़ने, देवता की पूजा करने और पूर्वजों को शृद्धांजलि अर्पित करने जैसे पारंपरिक तरीकों से युआन तान मनाते हैं, फिर भी लोगों के मन में युआन तान का इतना अहम स्थान नहीं रहा। आधुनिक चीन में युआन तान मनाने की प्रथा और भी सरल रही है। चीनी लोग युआन तान को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। लोग अक्सर "欢度元旦"यानी युआन तान को खुशी से मनाएं के नारे लगाते हैं। रात को परिवार के सभी लोग बाहर रेस्तरां जाकर खाना खाते हैं और नव वर्ष के पहले दिन के आगमन का स्वागत करते हैं।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040