Web  hindi.cri.cn
    विविधतापूर्ण तरीके से नव वर्ष मनाते हैं विश्व के लोग
    2017-01-03 16:21:15 cri

    बेल्जियम में नव वर्ष के पहले दिन गांव में लोग पशुओं को नमस्कार करते हैं। लोग गाय, घोड़े, भेड़, कुत्तों और बिल्लियों के सामने आकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।

    नव वर्ष के पहले दिन में अर्जेंटीना के लोग, चाहे बड़े हों या छोटे, सब नदियों में फूलों के साथ नहाते हैं। लोग ताज़े फूलों को नदियों पर फेंकते हैं और नदियों में खुशी से नहाते हैं। अर्जेंटीना में पानी शुभ माना जाता है।

    थाईलैंड का परम्परागत नव वर्ष सुंग ग्रेन त्योहार कहा जाता है। इस त्योहार को कुछ लोग फोश्वेई च्ये यानी पानी फेंकने का त्योहार कहते हैं। उस दिन लोग एक दूसरे के ऊपर पानी फेंकते हैं और बड़े लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बे जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। अविवाहित लड़के लड़कियां एक दूसरे पर पानी फेंककर उनके प्रति अपना प्रेम प्रकट करते हैं। नव वर्ष के पहले दिन थाईलैंड के लोग आम तौर पर खिड़की या द्वार पर एक बर्तन में साफ पानी रखते हैं और नव वर्ष के सौभाग्य की शुभकामनाएं देते हैं।


    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040