रेशम मार्गः पुराने समय में चीन व पश्चिम के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान का मुख्य रास्ता
2014-12-22 09:11:59 cri
संगीत व नृत्य
रेशम मार्ग के खुलने से मध्य चीन की संगीत व कला ने मुख्य कला धारा के रूप में पश्चिमी क्षेत्रों के विभिन्न देशों में स्थान बनाया। पश्चिमी क्षेत्रों की संस्कृति भी बड़ी मात्रा में मध्य चीन में आयी। पश्चिमी क्षेत्रों के तंत्री वाद्य यंत्र पिपा आदि वाद्य यंत्र भी 4वीं शताब्दी में चीन में आये। चांग छ्यान की पश्चिम यात्रा से मध्य चीन में पश्चिमी क्षेत्रों की धुनें गूंजने लगीं। पश्चिमी संगीत ने चीन की प्राचीन संगीत सिस्टम के निर्माण में काम किया था और इस का थांग राजवंश के संगीत पर बड़ा प्रभाव पड़ा। चांग छ्यान की पश्चिम यात्रा के बाद पश्चिमी क्षेत्रों के नृत्य ने मध्य चीन में प्रवेश करना शुरू किया और लोगों की पसंदीदा संगीत शैली बन गयी।