टी टाइम 151215 (अनिल और श्याओयांग)
2015-12-14 19:10:43 cri
यांगः अब समय हो गया है, हेल्थ टिप्स का।
बचपन से ही हम सभी अपने-अपने घरों में ये सुनते आए हैं कि दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध पीने से ताकत मिलती है। ये बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दूध पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और आराम भी।
अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता है कि ठंडा दूध पीना सेहतमंद होता है या फिर गर्म। कई लोगों को लगता है कि गर्म दूध पीना उतना सेहतमंद नहीं होता है जितना की ठंडा या सामान्य दूध पीना।
पर ऐसा सोचना गलत है। दूध में लगभग वो हर तत्व मौजूद होता है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। ये विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है।









