Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 151215 (अनिल और श्याओयांग)
    2015-12-14 19:10:43 cri

    यांगः  दोस्तो अब लीजिए, महिलाओं से जुड़ी खबर की बात करते हैं।  सऊदी अरब में बीते दिनों चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदाता और प्रत्याशी के रूप में हिस्सा लिया। यह लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम है।

    पहली बार महिलाओं को नगर पालिकाओं में उम्मीदवार के रूप में खड़ा होने का मौका दिया गया है जो देश का एकमात्र निर्वाचित सदन है।

    यहां बता दें कि सऊदी अरब में राजशाही है और यहां महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है और उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर खुद को सिर से पैर तक ढक कर रखना होता है। यह अंतिम देश है जहां पर सिर्फ पुरुषों को मतदान करने की इजाजत है।

    नगर पालिका परिषद् की सीटों पर 900 से ज्यादा महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। वह तकरीबन 6000 पुरुषों से हाथ आजमा रही हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई मुश्किलें झेलनी पड़ी हैं।

    सार्वजनिक सुविधाओं में लैंगिक छुआछूत लागू है, जिसका मतलब यह हुआ कि अपने चुनाव प्रचार के दौरान महिला उम्मीदवार पुरुष मतदाताओं से संपर्क नहीं कर सकतीं।

    इसके तहत सऊदी अरब में पुरुष और महिलाएं अलग-अलग मतदान करते हैं। उनके मतदान केंद्र अलग-अलग हैं।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040