यांगः चलिए दोस्तो, हम आपको दूसरी दिलचस्प खबर बताते हैं। इंग्लैंड में रहने वाले 37 साल के क्रिस बुल और 25 साल की फोबे बेकर ने एक हैरान कर देने वाले तरीके से शादी की। दोनों की शादी 80 फीट की ऊंचाई पर लटकते तारों पर हुई। इतनी ऊंचे तारों पर दोनों ने विवाह की रस्मों को पूरा किया और एक दूसरे के जीवन साथी बन गए।
इस अनोखे विवाह समारोह में करीब 100 मेहमान शामिल हुए। रस्मों को पूरा कराने वाले रजिस्ट्रार जमीन से मेगाफोन के जरिये शादी की रस्मों को संपन्न करवा रहे थे। शादी के जोड़े ने हवा में ही एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।
दू्ल्हे बने बुल को रस्सी पर चलने का 15 वर्षों का पेशेवर अनुभव है, इसी अनुभव के सहारे उसने अपनी दुल्हन बनी बेकर को भी ट्रेंड कर दिया
बुल के मुताबिक रस्सी पर चलते हुए हवा में शादी करना उनका सपना था। दरअसल वो ऊंचाई पर हवा में अपनी शादी को सेलिब्रेट करना चाहते थे। लेकिन, उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसी लड़की मिल जाएगी , जो इस सपने को साकार करने में मदद करेगी।
वहीं, बुल की दुल्हन बनी बेकर ने कहा- बुल ने मुझे तारों पर चलना सिखाया। ऊंचे तारों पर चलकर शादी करना परंपरा है, लेकिन इंग्लैंड में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया।









