Web  hindi.cri.cn
ल्हासा के सब्ज़ी बाजार की यात्रा
2012-08-06 16:51:15

बताया जाता है कि ल्हासा सरकार के प्रोत्साहन से सब्ज़ियां उगाने के ग्रीन हाउस का विकास इस शहर में आम बात बन गई है। ग्रीष्मकाल में 70 से 80 प्रतिशत सब्ज़ियां आसपास की कांउटियों और उपनगरों से आती हैं। कई ग्रीन हाउस प्रत्यक्ष तौर पर सुपर मार्केटों और बाज़ारों में सब्ज़ियां बेचते हैं, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलता है और ग्रीन हाउसों की बिक्री का भी विस्तार हुआ है।

याओ वांगशान कृषि उत्पाद बाज़ार ल्हासा शहर में सबसे बड़ा सब्ज़ी का फुटकर बाज़ार है, जहां सब्ज़ी, मांस, पक्षी, अंडे और समुद्री उत्पाद आदि विभिन्न किस्मों वाले माल मिलते हैं। इस बाज़ार के जिम्मेदार व्यक्ति यी दी ने जानकारी देते हुए कहा:"हमारे बाज़ार में कुल 899 स्टॉल्स हैं, और इनमें कई तरह के सामान हैं जिन्हें हम अपने ग्राहकों को बेचते हैं। बाज़ार का क्षेत्रफल करीब पांच हज़ार वर्गमीटर है, जिसमें पांच सौ से अधिक दुकानें हैं।"

याओ वांगशान बाज़ार ल्हासा के केंद्र और विश्वविख्यात पोटाला महल के आसपास स्थित है, इस तरह बाज़ार के आसपास बहुत ज्यादा रेस्टरां होते हैं। हर दिन आम ल्हासा वासियों के अलावा रेस्टरां भी यहां सब्ज़ी खरीदते हैं। बताया जाता है कि बाज़ार में ग्राहकों की रोज़ाना संख्या दस हज़ार से अधिक होती है, और यहां पर करीब 4 लाख 50 हज़ार युवान के सामान का व्यापार होता है।

1 2 3 4 5
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040