2009-05-12 17:16:03

12 मई वनछ्वान भूकंप की वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम

मैं आशा करती हूं कि और ज्यादा पर्यटक हमारे छांग कस्बे में आ सकेंगे। तो मेरा व्यापार अवश्य ही धीरे धीरे बेहत्तर होगा।

अब स छ्वान प्रांत में कुल 70 हजार से ज्यादा परिवारों के लोगों ने अंतरिम मकानों को अलबिदा कर भूकंप के बाद नव निर्मित मकानों में रहना शुरु किया। अगले वर्ष की मई माह से पहले शहरी मकानों के पुनः निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। उस समय तक, सभी भूकंप से बेघर लोग नये मकानों में जा बसेंगे।

स्कूल का पुनः निर्माण करना स छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के पुनः निर्माण कार्य का एक दूसरा महत्वपूर्ण कार्य है। इस भूकंप से स छ्वान के 13 हजार से ज्यादा स्कूलों को विभिन्न हद तक नुकसान पहुंचा और 5335 विद्यार्थी मर गये। चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने भूकंप के बाद पुनः निर्माण कार्य की चर्चा में कहा कि हमें स्कूलों को सब से सुरक्षित व मजबूत इमारत बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

चीनी राष्ट्रीय विकास रुपांतरण आयोग के उप मंत्री श्री मू हुंग ने कहा कि वर्तमान में भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में स्कूलों का पुनः निर्माण कार्य सुभीतापूर्वक चल रहा है।

भूकंप के बाद पुनः निर्माण की प्रक्रिया से देखा जाये, तो फिलहाल स्कूलों का निर्माण अपेक्षाकृत तेज़ है। अभी तक, लगभग 70 प्रतिशत के बच्चे चिरस्थायी स्कूली मकानों में प्रवेश कर चुके हैं।

सड़कों का निर्माण पुनः निर्माण कार्य का महत्वपूर्ण भाग है। गत वर्ष के भूकंप तथा इस से उत्पन्न भूस्खलन आदि विपत्ति से स छ्वान प्रांत की यातायात की बुनियादी संरचनाओं को बहुत गंभीर नुकसान पहुंचा। भूकंप के केंद्र स्थल में स्थित यींग श्यो कस्बे का एक समय तक बाहर से संपर्क टूट हो गया । राहत कर्मियों ने लगभग चार दिनों तक कड़ी मेहनत करके यींग श्यो जाने वाली सड़क खोली। लेकिन आज भूकंप की वर्षगांठ के अवसर पर ,यींग श्यो एवं दू च्यांग यान के बीच एक नया एक्सप्रेस वे औपचारिक रुप से खुल गया है।

स छ्वान प्रांत के यातायात विभाग के उप प्रधान श्यान श्योंग ने कहा कि अभी तक, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में चार एक्सप्रेस वे खोले गये हैं। उन्हों ने कहाः

हम 30 अरब य्वान के केंद्रीय कोष का इस्तेमाल करके भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों की यातायात की बुनियादी संरचनाओं की चतुर्मुखी बहाली करेंगे, सेवा के स्तर को उन्नत करेंगे, भूकंप मुकाबला की क्षमता को उन्नत करेंगे और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के आर्थिक व सामाजिक विकास का समर्थन करेंगे।

इस के अलावा, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में चिकित्सा व स्वास्थ्य आदि बुनियादी सार्वजनिक सुविधाओं का पुनः निर्माण कार्य भी दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।

हम ने ध्यान दिया है कि पुनः निर्माण की प्रक्रिया में लोग न केवल विकास की गति पर ध्यान देते हैं, बल्कि कार्यक्रम व परियोजना की गुणवत्ता के लिए भी ऊंची मांग प्रस्तुत की।

आबा तिब्बत व छांग जातीय स्वायत प्रिफेक्चर के उप प्रधान श्याओ यो छ्येई ने हमें बताया कि भूकंप के कुछ समय बाद उन्होंने सहकर्मियों के साथ जापान जाकर भूकंप मुकाबले का अनुभव सीखा और यींग श्यो कस्बे के पुनः निर्माण कार्य के लिए तैयारी की। इस वर्ष के अप्रैल माह में स छ्वान ने यींग श्यो के पुनः निर्माण कार्य पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया और देश विदेश के विशेषज्ञों से सुझाव सुना।

पुनः निर्माण परियोजना की गुणवत्ता पर सरकार व जनता ने बड़ा ध्यान दिया।

शी फांग शहर के सार्वजनिक कल्याण केंद्र में शी फांग के पुनः निर्माण को सहायता देने आए पेइचिंग के जनरल इंजीनीयर ह्वांग वेन वेई ने हमें बताया कि उन का निर्माण दल 200 से ज्यादा मजदूरों से गठित है, जिन में से आधा लोगों ने पेइचिंग में ऑलिंपिक परियोजनाओं के निर्माण में भाग लिया था। उन्होंने गांरटी दी कि कल्याण केंद्र की निर्माण गुणवत्ता पेइचिंग ऑलिंपिक व्यायामशालाओं से कम नहीं होगी।

1 2 3 4