Tuesday   may 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में उद्यान
2015-03-23 10:45:36 cri

विश्व उद्यानों में स्थान

यिन व चो राजकाल से अब तक चीनी उद्यानों का 3000 से ज़्यादा सालों का इतिहास है। चीन विश्व में उद्यान कला की उत्पत्ति के क्षेत्र में सब से पुराने देशों में से एक है, जिस का विश्व उद्यान इतिहास में अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है और अत्यन्त उच्च कला स्तर तथा विशेष राष्ट्रीय पहचान है। उद्यान मनोरंजन व सैर सपाटा करने की सुविधा के लिए लोगों द्वारा अपने हाथों से दर्शनीय परिदृश्य रचने की कला विधि है। क्योंकि परिदृश्य के प्रति विभिन्न राष्ट्रों व विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समझ व रुचि में भिन्नताएं होती हैं, इसलिए विविधतापूर्ण शैली होने वाले उद्यान बनाए गए हैं। संक्षेप में कहा जाए, तो विश्व के उद्यान तीन सिस्टमों में बंट सकते हैं ---- यूरोप के उद्यान, पश्चिम एशिया के उद्यान और चीन के उद्यान। चीनी उद्यान का पुराना इतिहास है। वह मानव द्वारा निर्मित, पर कुदरती लगने का सिद्धांत मानता है। इस कला में परम्परागत वास्तुकला, साहित्य, चित्रकला व सुलेख, नक्काशी व शिल्प कला आदि का समावेश होता है, इस विशेषता के चलते चीनी उद्यानों को विश्व उद्यान इतिहास में बहुत ऊंचा स्थान मिला है और उसकी अपनी विशिष्ट पहचान होती है।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040