Saturday   Jun 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
य्वान श्याओ उत्सव
2015-02-25 09:07:27 cri

 

चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार नये साल का पहला माह"जंग य्ये"या य्वान य्ये कहा जाता है। प्राचीन काल में चीनी लोग"रात्रि"को"श्याओ"कहते थें, इसलिए नए साल के पहले माह की 15वीं तारीख को य्वान श्याओ उत्सव के रूप में मनाया जाता है। चंद्र वर्ष के प्रथम माह की 15वीं तारीख की रात्रि साल की प्रथम पूर्णिमा की रात है और वसंत आने का संकेत भी। इसी वजह से य्वान श्याओ उत्सव को "शांग य्वान"उत्सव भी कहलाता था।

य्वान श्याओ उत्सव की अवधि तथा संबंधित गतिविधियां इतिहास के विकास के साथ साथ बढ़ायी गयी और विस्तृत की गयी थीं। आज से दो हजार साल पहले हान राजवंश में य्वान श्याओ उत्सव केवल एक दिन के लिए मनाया जाता था, जबकि आज से पन्द्रह हजार साल पहले थांग राजवंश में तीन दिन और सुंग राजवंश में पांच दिन तक मनाया जाता था। मिंग राजवंश में 8वीं तारीख से ही लालटेन लगाये जाने लगते थे और 17 वीं तारीख की रात तक लालटेन हटाये जाते थे, इस तरह लगातार 10 दिन मनाया जाता था। य्वान श्याओ उत्सव की विशेषता लालटेन प्रज्वलित होने में होती है, अतः उसे लालटेन उत्सव भी कहा जाता है। य्वान श्याओ उत्सव वसंतोत्सव के तुरंत बाद शुरू होता है। दिन में रौनक हाट लगता है और रात में लालटेनों का संसार बन जाता है, जो बहुत शानदार दिखाई देता है। खास तौर पर रंगबिरंगे अलंकृत लालटेन वसंतोत्सव की गतिविधियों में सब से मनोहक और रौनक होते है और त्योहार का आनंद पराकाष्ठ पर पहुंच जाता है। छिंग राजवंश में लालटेन उत्सव में ड्रैगन नृत्य, सिंह नृत्य, भूमि पर नौकाविहार रूपी मनोरंजन अत्यन्त आकर्षक होता था, गेड़ी पर खेलने और यांगगे नाचने आदि के प्रोग्राम भी कम मोहक नहीं थे, उस काल में त्योहार चार से पांच दिन तक मनाया जाता था, जो पहले से कम हो गया था।

1 2 3 4 5 6 7 8
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040