Web  hindi.cri.cn
ता हुंग फाओ नामक चाय की कहानी
2012-11-06 14:24:29

हो सकता है कि किसी साल या किसी महीने कोई व्यक्ति इसके बारे में अनुसंधान करता, लेकिन मुझे वह पहला व्यक्ति बनने का सौभाग्य मिला। बाद में मैंने चीनी विज्ञान अकादमी के नेता से मजाक में कहा कि मैंने यह चाय तो चुरा कर लाया था। उनका जबाव था, यह चोरी भी अच्छी हुई थी।

छन द ह्वा ने कहा कि ता हुंग फाओ चाय के साथ उनका एक अटूट रिश्ता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ता हुंग फाओ पहुंचाने के लिए छन द ह्वा ने एक व्यवसायिक ब्रांड का निर्माण किया और शुद्ध ता हुंग फाओ चाय तथा वू यी शान चाय के गुणों को समाहित कर लोगों के पास इस चाय को पहुंचाना शुरू किया।

आजकल बाजार में जो ता हुंग फाओ चाय उपलब्ध है, उसमें बड़ी मात्रा में मिश्रित वाला है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से ता हुंग फाओ में मिश्रण आम बात है। चाय अनुसंधान संस्थान ने उस समय 5000 किलोग्राम से भी ज्यादा चाय में से सिर्फ 100 किलोग्राम ही ता हुंग फाओ चाय के लिए निकाल पाए। चाय अनुसंधान संस्थान में चाय की अनेक किस्में हैं, उस समय उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया चाय बाग का श्रेत्रफल भी बहुत बड़ा था। इसलिए उस साल मिश्रित होने के बाद निकाली गयी चाय में वू यी शान चाय सबसे उत्तम क्वालिटी की थी।

वर्ष 2006 में, चीन सरकार ने ता हुंग फाओ चाय के निर्माण शिल्प और इस चाय को राष्ट्रीय स्तर के प्रथम ग्रेड के चाय में शामिल किया गया और इसके साथ-साथ इसे गैर भौतिक सांस्कृतिक संपत्ति सूची में भी शामिल किया गया। छन द ह्वा का इस चाय के साथ संबंध यहीं समाप्त नहीं हुआ है। समय लगातार बदलता जा रहा है, ता हुंग फाओ चाय की मांग भी दिन ब दिन बढ़ रही है। सब क्षेत्र में परिवर्तन हो रहा है, वू यी येन चाय के निर्माण शिल्प को भी छन द ह्वा के द्वारा समय के साथ बदला जा रहा है और वे इस चाय के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040