Web  hindi.cri.cn
तिब्बत की चोना कांऊटी तिब्बत के नये पर्यटन गंतव्य के निर्माण में तेज
2012-08-06 17:00:55

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का लोका प्रिफेक्चर हिमालय पर्वत के दक्षिण भाग में अवस्थित है, चोना कांऊटी इसी प्रिफेक्चर में खड़ी हुई है। इस कांऊटी में पर्यटन संसाधनों की भरमार होती है, गगनचुम्बी बर्फीले पर्तव और विशाल घने जंगल ही नहीं, विशाल हरे भरे घास मैदान और सुंदर अज़ालियास भी पाये जाते हैं। तिब्बत के पर्यटन उद्योग के विकास की पृष्ठभूमि में चोना कांऊटी ने स्थानीय पर्यटन उद्योग के विकास को केंद्र बनाने की योजना बनायी। स्थानीय सरकार आगामी पांच वर्षों में चोना कांऊटी को तिब्बत के नये पर्यटन गंतव्य़ का रुप देने के लिये कुल 28 करोड़ य्वान की धन राशि जुटाने को तैयार है।

चोना कांऊटी के पर्यटन ब्यूरो के प्रधान चन ता युंग चीन के भीतरी इलाके के आन ह्वी प्रांत की राजधानी हो फेइ शहर से आये हैं। हालांकि उन्हें यहां आये हुए ज्यादा समय नहीं है , पर उन्हें फिर भी चोना कांऊटी से भारी लगाव हो गया है । चोना कांऊटी के पर्यटन संसाधन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा:"हम जानते हैं कि हिमनद नदियां तिब्बत की सब से बड़ी विशेषता मानी जाती हैं, हिमनद नदियां तिब्बत के अनेक क्षेत्रों से गुजरकर आगे बह जाती हैं। इस के अलावा चोना कांऊटी में पर्याप्त आदिम जंगल भी पाये जाते हैं, यह समूचे लोका प्रिफेक्चर में बहुत कम देखने को मिलता है। चोना कांऊटी का लाग्पेको क्षेत्र सब से खूब सूरत माना जाता है, लोग इस क्षेत्र को पारिस्थितिक आक्सिजन बार कहलाते हैं। इस क्षेत्र की ऊंचाई समुद्र की सतह से तीन हजार मीटर से कम है, पर्वतों की घाटियों पर उगे आदिम जंगल अच्छी तरह सुरक्षित हुए हैं। यहां पर साफ साफ देखा जा सकता है कि घने आदिम जंगल आस पास के चालीस वर्गकिलोमीटर विशाल क्षेत्र में बिखरे हुए हैं। और तो और यह क्षेत्र ल्हासा शहर से काफी नजदीक है, इस के मद्देनजर भविष्य में इस क्षेत्र को तिब्बत पर्यटन के प्रथम पड़ाव का रूप दिया जायेगा।"

1 2 3 4
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040