नाबलुस उत्तर फिलिस्तीन में स्थित एक छोटा सा शहर है। जैस्मीन कैफ़े तो नाबलुस शहर के पुराने भाग के मुख्य रास्ते पर स्थित है। उसके कैफे का लोगो एक सुन्दर जैस्मीन है। इसलिये आप आसानी से इसे ढूंढ़ पाते हैं। क्यों जैस्मीन को चुनकर कैफ़े का नाम दिया गया? कैफ़े के मालिक जैक सादा ने हमें बताया कि, पहला तो यह है कि, जैस्मीन दुनिया में एक लोकप्रिय फूल है, जिसका स्थान गुलाब के बाद है। केवल फिलिस्तीन में ही नहीं चीन, सीरिया, लिबनान, और यूरोप व अमेरिका आदि देशों में भी यह फूल मिल सकता है। बहुत-से लोग अपनी बेटी का नाम जैस्मीन भी रखते हैं। दूसरा, जैस्मीन का उच्चारण अंग्रेजी व अरबी में एकसमान है। इसलिये चाहे अरबी लोग या विदेशी लोग, वे आसानी से इस नाम को याद रख सकते हैं। तीसरा, जैस्मीन एक अच्छा विषय है, और अरबी कवि हमेशा अपनी कविताओं में इसकी प्रशंसा करते हैं। उदाहरण के लिये एक कविता में यह लिखा गया है कि हालांकि बहुत फूल झड़ गये, लेकिन जैस्मीन हमेशा खिला रहता है।
फिलिस्तीन की पहली महिला कैफ़े
2017-04-13 14:32:01 cri









