Web  hindi.cri.cn
    20161101 चीन-भारत आवाज़
    2016-11-03 19:25:17 cri

     

    ता चू रॉक कार्विंग्स में बौद्ध धर्म की मूर्तियां

    चीन के हान राजवंश के समय बौद्ध धर्म भारत से चीन आया। लम्बे समय तक प्रसार और विकास की वजह से चीनी विशेषता वाला बौद्ध धर्म पैदा हुआ। प्राचीन समय में लोग गुफ़ा, भित्ति-चित्र और पत्थरों पर नक्काशी आदि तरीकों से बौद्ध धर्म की संस्कृति का प्रसार करते थे। चीन में चार विश्व प्रसिद्ध बौद्ध गुफ़ाएं हैं, वे हैं तुनह्वांग की मोकाओ गुफ़ा, ताथोंग की युनकांग गुफ़ा, लुओयांग के लोंगमन गुफ़ा और थ्येनशुई के माईची माउंटेन गुफ़ा। इन चार गुफ़ाओं के साथ छोंगछिंग का ता चू रॉक कार्विंग्स भी बौद्ध धर्म का तीर्थस्थान है।

    ता चू रॉक कार्विंग्स दक्षिण-पश्चिमी चीन के छोंगछिंग शहर में स्थित है, जिसका निर्माण चीन के थांग राजवंश में किया गया था। ता चू रॉक कार्विंग्स में अधिकांश मूर्तियां बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। गाइड ल्यू शुआंग ने जानकारी देते हुए कहाः

    "ता चू रॉक कार्विंग्स पश्चिमी छोंगछिंग के ता चू क्षेत्र में स्थित है। पूरे ता चू क्षेत्र की 100 से अधिक जगहों में कुल 50 हज़ार से ज़्यादा स्टोन कार्विंग्स वाली मूर्तियां और 1 लाख अक्षरों के शिलालेख मौजूद हैं, जिनमें 75 स्थल देश के विभिन्न स्तरों की सुरक्षित क्षेत्र की सूची में शामिल हैं। ता चू के पांच पहाड़ों में पत्थरों पर नक्काशी व्यापक तौर पर देखी जा सकती है, जो मशहूर भी है। ये पांग पहाड़ हैं: पाओ तिंग शान, पेइ शान, नान शान, शीमन शान और शीचुआन शान।"

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040