Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मैत्री चोटी की तलहटी में
2015-03-09 08:48:27 cri

चीन के उत्तर पश्चिमी कोने पर अल्ताई पर्वतमाला की सबसे ऊंची मैत्री चोटी खड़ी है। इसकी ऊंचाई 4374 मीटर है। यह चीन और मंगोल गणराज्य की सीमा का अंतिम छोर है और चीन, मंगोल गणराज्य व रूस तीनों देशों की सीमाओं का मिलन स्थल भी है।

नक्शे पर राष्ट्रीय सीमा रेखा की एक टेढ़ी-मेढ़ी छोटी सी लकीर खींची हुई है, मगर वास्तविक स्थल पर यह सीमा रेखा कहीं ऊंचे पर्वतों, कहीं रेगिस्तान से गुजरती है और कहीं नदी की धारा को दो भागों में बांटती है।

1 2 3 4 5 6
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040