
चीन के चच्यांग प्रांत के चिनहुआ स्थित यिवू अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शहर में देसी और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों के साथ यहां घूमने, खेलने और छोटी-मोटी चीज़ें खरीदने पहुंचे। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही “विश्व सुपरमार्केट” के नाम से मशहूर यिवू अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शहर में खरीदारी का उत्साह तेजी से बढ़ने लगा है।