
4 जुलाई को, चीन के छोंगछिंग शहर के वानशेंग आर्थिक विकास क्षेत्र के गुआनबा कस्बे के ल्यांगफेंग गांव में एक अनोखी "गांव रनवे शो" का आयोजन किया गया। अपने हाथों में कुदाल और कंधे पर डंडे लिए और पारंपरिक वेशभूषा पहने ग्रामीण लोग जमीनी स्तर के "मॉडल" बन गए, और अपने खूबसूरत गृहनगर और समृद्ध एवं विविध जातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए "गांव रनवे शो" मंच पर चले गए।