
नीला, हरा और फ़िरोज़ा। ये ऐसे रंग हैं जो मन को सुकून देते हैं। पश्चिमोत्तर चीन के छिंगहाई प्रांत के ऊंचे पठार पर स्थित ताछाईतान एमराल्ड झील अपनी इसी अनोखी रंगत के लिए मशहूर है। इसके पानी के छोटे-छोटे तालाब ऐसे दिखाई देते हैं, मानो ज़मीन पर पारदर्शी जेड के टुकड़े बिखरे हों। फीका नीला, पन्ना हरा और नीलमणि नीला रंग आपस में मिलकर ऐसा मनमोहक दृश्य बनाते हैं, जो किसी सपने जैसा लगता है। इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं, झील के किनारों पर सैर करते हैं और इसकी खूबसूरती को अपने कैमरों में क़ैद करते हैं। नमक के विशाल मैदान के बीच बनी यह झील ऊपर से देखने पर किसी चित्रकार के रंगों से भरे पैलेट जैसी दिखाई देती है।