
कई देशों के युवाओं ने 4 जुलाई को चीन के आनह्वी प्रांत के हफेई शहर में प्रौद्योगिकी कंपनियों और विश्वविद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चीन की अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक चीनी चिकित्सा संस्कृति को भी करीब से समझा और अनुभव किया। चीन के सोंग छिंगलिंग फाउंडेशन के आमंत्रण पर 25 देशों के 45 युवा 29 जून को पेइचिंग और हफेई पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी 8 दिवसीय यात्रा की शुरुआत की।