Web  hindi.cri.cn
त्वेन वू त्योहार की खुशी
2012-06-21 09:08:07

चंद्रिमाः भागलपुर बिहार के प्रियदर्शीनी रेडियो लिसनर्स क्लब के अध्यक्ष डाक्टर हेमंत कुमार ने हमें एक लंबा पत्र लिखा है। सब से पहले उन्होंने अपना परिचय देते हुए लिखा है कि मैं सी.आर.आई. हिन्दी सेवा, ऊर्दू सेवा, नेपाली सेवा, बंगाली सेवा और अंग्रेज़ी सेवा का नियमित जागरुक व पुराना श्रोता हूं। हिन्दी सेवा को रेडियो पर प्रतिदिन सुनकर समीक्षात्मक पत्र लिखना हमारा स्वभाव बन चुका है। सी.आर.आई. के साथ हमारा संबंध सागर से भी गहरा है। सी.आर.आई. को मैं आदर्श अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्था के रुप में मानता हूं।

विकासः इस पत्र में हेमंत जी ने हमें कई सुझाव भी दिये, जैसेः कार्यक्रम आप की पसंद में श्रोताओं के पत्र व ई-मेल को अधिक से अधिक शामिल किया जाये। वर्ष में एक बार श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया जाये। भारत में एस.एम.एस. सेवा की शुरूआत किया जाये। और श्रोता वाटिका में श्रोताओं के नाम व पूरा पता तथा फ़ोन नंबर छापने का कृपा करें। हेमंत जी, आप के सुझाव बहुत रचनात्मक हैं, हम संबंधित कर्मचारियों को ये बताएंगे। और वे ज़रूर यथासंभव कोशिश से इन सुझावों को अमल में लाएंगे।

चंद्रिमाः रामपुराफुल, पंजाब के बलबिर सिंह ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि अपने देश तथा जनता के प्रति सही नीतियों से चीन सरकार ने विश्व भर में फैली मंदी से मुक्त होकर मजबूत बनाये रखा। तभी तो आज एशिया की बड़ी शक्ति के तौर पर चीन उभर रहा है। बलबीर जी, वास्तव में भारत भी चीन की तरह एशिया में एक नयी व शक्तिशाली आर्थिक व्यवस्था है। अगर दोनों देश ज्यादा आदान-प्रदान व विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर सकेंगे, तो यह दोनों देशों की जनता के लिये लाभदायक होगा।

विकासः कोआथ रोहतास, बिहार के बबिता केशरी ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं सी.आर.आई. की पुरानी श्रोता हूं, और सी.आर.आई. की हर गतिविधियों में भाग लेती हूं। मैं तथा मेरे कल्ब के सभी सदस्य हमेशा सी.आर.आई. का समर्थन देते रहेंगे। बहुत बहुत धन्यवाद, बबिता केशरी जी।

चंद्रिमाः मेरे पास एक पत्र है, जिस में श्रोता वाटिका के 29वें अंक की चर्चा की गयी। वह है औरैया, उत्तर प्रदेश के देशपाल सिंह सेंगर द्वारा भेजा गया। इस में उन्होंने लिखा है कि सुन्दर चित्र और महत्वपूर्ण जानकारियों से भरा यह अंक विशेष बन पड़ा है। सम्मोहक च्यांगशी शीर्षक ज्ञान प्रतियोगिता के विशेष विजेता मो. असलम की डायरी पढ़ा। चीन विविधतापूर्ण देश है, लंबी दीवार का दौरा जब पढ़ा, तो मन में इच्छा जगी कि कब चीन की महान दीवार पर चढ़ने-चलने का अवसर मिलेगा। विकास के द्वारा च्यांगशी की यात्रा का अनुभव पढ़कर और वहां का चित्र देखकर बड़ा अच्छा लगा।

1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040