Web  hindi.cri.cn
चीन की प्रसिद्ध गायिका वेई वेई
2012-06-06 14:20:55

विकासः अगला पत्र है रांची झारखंड की सुनीता कन्डूलना का। इस बार उन्होंने यह लिखा है कि मैं सी.आर.आई. हिन्दी सेवा की नियमित श्रोता बहन हूं। मुझे आप के सभी कार्यक्रम अच्छे लगते हैं। अब तो हमारा एक कल्ब भी है, जिस का नाम है सी.आर.आई. हेमरोम लिस्नर्स कल्ब। आप का पत्र मिला कार्यक्रम में अपने पत्रों के उत्तर सुनी, जो हमें बहुत अच्छा लगा। एवं पत्र लिखने को प्रेरित किया। पर खेद की बात है कि वर्ष 2011 की 15 अगस्त से आज तक हमें सी.आर.आई. द्वारा भेजे गये सामग्री को नहीं मिला। कृपया इस का कारण हमें बताइये।

चंद्रिमाः यह सुनकर हमें भी अजीब लगता है। अगर इस से पहले आप लोगों को नियमित रूप से हमारे सामग्री मिलती है, तो ऐसी समस्या नहीं होनी चाहिए। पर चिंता मत कीजिये, हम फिर एक बार आप लोगों का पता चेक करके हमारे मेल लिस्ट में शामिल करेंगे। और आप देखेंगे कि आज के बाद हमारी ओर से श्रोता वाटिका आदि सामग्री मिल सकेंगे या नहीं।

विकासः उक्त श्रोताओं के अलावा और कुछ श्रोताओं ने हमें पत्र भेजा। जैसेः कोआथ रोहतास, बिहार के विशाल रेडियो लिस्नर्स कल्ब के अध्यक्ष एस.के. जिंदादिल, उसी जगह के एशिया रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद केशरी। औरैया उत्तर प्रदेश के देशपाल सिंह सेंगर। रूपीया बाथान, नलबारी, असम के श्री माकणी दत्त, श्री गौतम दत्त व श्री शात्तनु दत्त। धनबाद झारखंड के मनीष कुमार व ललन कुमार सिंह। रांची झारखंड के सुकरा हेमरोम। बर्थमान, पश्चिम बंगाल के अमित बसाक व सौरब बसाक। और मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के वी.आर.एल. कल्ब के अध्यक्ष एस.एम.जाकिर होसेन।

चंद्रिमाः उक्त सभी श्रोताओं का हमें पत्र भेजने के लिये बहुत धन्यवाद। समय के अभाव से आज का आप का पत्र मिला कार्यक्रम यहीं तक समाप्त होता है। अगले हफ्ते हम फिर मिलेंगे। अब चंद्रिमा व विकास को आज्ञा दीजिये, नमस्कार।

विकासः नमस्कार।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040