Web  hindi.cri.cn
चीन की प्रसिद्ध गायिका वेई वेई
2012-06-06 14:20:55

चंद्रिमाः अब हम शमसुद्दीन साकी अदीबी जी का अंतिम सवाल का जवाब देंगे। यह सवाल ऐसा हैः चीन की पॉप गायिका वेई-वेई का जन्म कब कहां हुआ?और उन का यह शौक कैसे हुआ?वेई वेई का जन्म वर्ष 1963 में 28 सितंबर को भीतरी मंगोलिया में हुआ। और वे 14 वर्ष की उम्र में ही एक गायिका बन गयी, और लगातार 20 वर्षों से चीन के पॉप संगीत में एक लोकप्रिय गायिका रही हैं। उन का पहला प्रसिद्ध गीत प्रेम का समर्पण है। बाद में एशियाई पवन नामक इस गीत से वे पॉप गीतों की और एक चोटी पर पहुंची। यह गीत पेइचिंग में आयोजित दसवें एशियाड का शीर्षक गीत भी है। अब हम साथ साथ सुनें गायिका वेई वेई व चीन के और एक प्रसिद्ध गायक ल्यू ह्वेन द्वारा गाया गया यह मधुर गीत।

विकासः मधुर गीत के बाद अब हम पत्रों की सिलसिला जारी रखें। कलेर बिहार के मो. आसिफ़ खान ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि सी.आर.आई. हिन्दी सेवा का मैं नियमित श्रोता हूं। श्रोता वाटिका का 28वां अंक पाकर खुशी हुई। इस में प्रकाशित संपादक की बातें, चीनी सौ युवाओं की भारत यात्रा, श्रोताओं की कविताएं, सभी लेख उच्च कोटी के हैं। श्रोता वाटिका श्रोताओं को भारत और चीन की गहरी जानकारी देने वाला अति महत्वपूर्ण पत्रिका बन चुकी है। हमारे कल्ब के सदस्यों ने पूरी जानकारी प्राप्त की।

चंद्रिमाः साथ ही उन्होंने यह शिकायत भी की कि सवाल जवाब प्रोग्राम में कई सवाल भेजे, लेकिन एक भी पत्र शामिल नहीं किया गया। दुख की बात है। आशा है हमारे सवालों का जवाब अपने अगले प्रोग्राम में अवश्य ही देंगे। आसिफ़ खान भाई, आपके दुख को दूर करने के लिये अगले प्रोग्राम नहीं आज के ही कार्यक्रम में हम आप के सभी सवालों का जवाब देंगे।

विकासः पर सब से पहले हम देखेंगे कि कौन से सवाल आप पेश करते हैं। पहला है चीन के प्राचीन स्मारक कौन कौन से हैं?दूसरा है चीन के किस क्षेत्र में हाथी पाया जाता है?और क्या सफ़ेद हाथी भी चीन में पाये जाते हैं?तीसरा है चीन की जनता भारत वासियों को किस नज़र से देखते हैं?

चंद्रिमाः अब मैं पहले दो सवालों का जवाब दूंगी। चीन भारत की तरह एक पुरातन सभ्यता वाला देश है, इसलिये चीन में प्राचीन स्मारकों की संख्या बहुत हैं। उन में शाही प्रासाद संग्रहालय, लंबी दीवार, छनडे शाही उद्यान, स्वर्ग मंदिर, टेराकोटा वारियर आदि बहुत प्रसिद्ध हैं। और चीन में हाथी भी मिल सकते हैं। चीन के यूनान प्रांत में हाथी का एक प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित किया गया है। और यूननान के शीश्वांगपैंना क्षेत्र में एक जंगली हाथी घाटी भी बहुत प्रसिद्ध है। सफ़ेद हाथी, जो आप ने कहा है, वास्तव में Albinism रोग से ग्रस्त हाथी हैं। न सिर्फ़ चीन में बल्कि विश्व भर में भी ऐसे हाथियों की संख्या बहुत कम है। और विकास जी, कृप्या आप तीसरा सवाल का जवाब दीजिये। क्योंकि आप एक भारतीय हैं, और आप के ख्याल से चीनी जनता भारत वासियों को किस नज़र से देखते हैं?

विकासः भारत भी चीन की तरह एक पुरातन सभ्यता वाली देश है। चीन के लोग भारतीय लोगों को अपना मित्र मानती है और भारतीय लोगों के रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज, धर्म, संस्कृति आदी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। यहां के लोगों की नजर में भारत एक रहस्यमयी देश है। इसलिए भारतीय लोगों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने को हमेशा उत्सुक रहते हैं और मेरे विचार में जितना चीनी लोग भारतीय लोगों के बारे में जानते हैं उतना शायद भारतीय लोग चीनी लोगों के बारे में नहीं जानते हैं।

चंद्रिमाः आसिफ़ खान की तरह हमारे और एक श्रोता ने अपने पत्र में श्रोता वाटिका की चर्चा की है। कोआथ रोहतास, बिहार के बिहार रेडियो श्रोता संघ की डी.डी.साहिबा ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि हमें श्रोता वाटिका में बहुत जानकारियां मिल पाती हैं। इस में शामिल चित्र और श्रोताओं की कविताएं मेरे दिल को छू जाती हैं। मैं एक शिक्षक हूं, बच्चों को पढ़ाती हूं, और सी.आर.आई. सुनती हूं। डी.डी. साहिबा जी, आप की बातें सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। और आशा है आप अपने विद्यार्थियों को भी हमारी पत्रिका श्रोता वाटिका का परिचय दे सकेंगी।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040