Web  hindi.cri.cn
चीनी विश्व सुन्दरी
2012-05-21 09:38:51

चंद्रिमाः चलिये, अब हम अगला पत्र पढ़ेंगे। कोडरमा, झारखंड के चाइना रेडियो लिस्नर्स कल्ब की अध्यक्ष मिस अनुभा ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि मैं चाइना रेडियो हिन्दी विभाग की नियमित श्रोता हूं। आप के सभी कार्यक्रम रोचक लगते हैं। खासकर आज का तिब्बत, चीनी लोक गीत, आप का पत्र मिला, रोजमर्रा की चीनी भाषा, सामयिक चर्चा काफ़ी ज्ञानवर्द्धक होते हैं।

विकासः उन्होंने यह भी लिखा है कि मैंने कोडरमा में सी.आर.आई. श्रोता कल्ब की स्थापना की है। जिस की अध्यक्ष मैं हूं। काफ़ी सदस्य हैं, जो आप के कार्यक्रम सुनते हैं। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी पूछा कि क्या चीनी युवतियां विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता में भाग लेती है?अगर है, तो वे विश्व सुन्दरी चुनी गयी है या नहीं?

चंद्रिमाः अनुभा बहन, चीनी युवतियां भी विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। और उन में केवल च्यांग ज़ लिंग नामक एक युवती ने विश्व सुन्दरी की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2007 में आयोजित 57वीं विश्व सुन्दरी की फ़ाइनल प्रतियोगिता में उन्होंने मिस वर्ल्ड चैनपियनशिप के अलावा सुपर मॉडल चैंपियनशिप भी प्राप्त की। आप हमारी वेब पर आज का आप का पत्र मिला कार्यक्रम खोलकर उन का फ़ोटो देख पाएंगी। विकास जी, मेरे ख्याल से भारत तो मिस वर्ड का जन्मस्थान है। तो क्या आप बता सकते हैं कि भारतीय युवतियां कितनी बार विश्व सुन्दरी बन गयीं?

विकासः चंद्रिमा जी मेरा मानना है कि मिस वर्ल्ड का खिताब सिर्फ सुंदरता के लिए ही नहीं दिया जाता है। उसके व्यक्तित्व, व्यवहार और दूसरे गुणों के लिए भी दिया जाता है। फिर भी भारत से बहुत मिस वर्ल्ड चुनी गयी हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, ऐशवर्या राय आदी प्रमुख हैं। चलिये विश्व सुन्दरी की बातें करके अब हम एक मधुर गीत का मज़ा लेंगे।

1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040