Web  hindi.cri.cn
हिन्दी विभाग की वसंत यात्रा
2012-05-03 12:20:32

विकासः इस मधुर गीत के बाद अब हम आज का पहला पत्र पढ़ेंगे। बरगाह ओड़िसा के हमारे श्रोता राजिन्द्र बरिहा ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि चाइना रेडियो इन्टरनेशनल का हिन्दी प्रसारण समग्र आधुनिक विश्व में सर्वोत्तम विदेशी प्रसारण के रुप में प्रतियमान है। यहां से प्रसारित अंतर्राष्ट्रीय समाचार, सामयिक समिक्षा तथा अनेक प्रकार के कार्यक्रम रोचक होने के साथ साथ मन को छू लेता है। प्रायः सभी कार्यक्रम लुभावना, ज्ञानदेयी, और सूचनाप्रद होते हैं। सभी प्रस्तुत कत्ताओं के द्वारा प्रस्तुत तरह तरह का कार्यक्रम मुझे बहुत ही आनन्द दायक लगता है। लेकिन सब से दुखद बात यह है कि अबतक मेरा एक भी पत्र शामिल नहीं किया गया है।

चंद्रिमाः राजिन्द्र जी, आज का कार्यक्रम सुनकर आप ज़रूर खुश होंगे, क्योंकि आप का पत्र हम ने पहले सुनाया है। और आप को हमारे कार्यक्रम के समर्थन के लिये बहुत बहुत धन्यवाद। बिहार के श्रोता डॉ. राजीव कुमार ने हमें भेजे पत्र में यह सवाल पूछा कि चीन की जनसंख्या कितनी है? अब मैं बताऊंगी। नवीनतम जनगणना में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में चीन की कुल जनसंख्या (1370536900) 1 अरब 37 करोड़ 5 लाख 36 हजार 9 सौ तक पहुंच गयी। उन में चीन के मुख्य भूमि के 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, केंद्र शासित शहरों में रहने वाले लोगों की कुल संख्या 1 अरब 33 करोड़ 97 लाख 24 हजार 9 सौ है। उन के अलावा हांगकांग में 70 लाख 97 हजार 6 सौ है, मकाओ में 5 लाख 52 हजार 3 सौ है, और थाइवान में 2 करोड़ 31 लाख 62 हजार 1 सौ है।

विकासः वाह, चीन सचमुच विशाल जनसंख्या वाला देश है।

चंद्रिमाः इसलिये चीन सरकार ने जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिये कुछ योजनाएं बनायी हैं।

विकासः जी हां, अगर हम इस की चर्चा करते हैं, तो मुझे तहेदिल से यह कहना पड़ेगा है कि भारत में भी जनसंख्या के नियंत्रण के लिये कुछ योजना बनाने की ज़रूरत है। अगर जनसंख्या की तेज़ बढ़ोतरी नहीं रुक सके, तो जल्द ही भारत विश्व में सब से बड़ी जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। और बड़ी जनसंख्या से पैदा होने वाली सिलसिलेवार समस्याएं भी जल्द ही आएगी।

चंद्रिमाः विकास जी, आपने बिल्कुल ठीक कहा। अब चीन तो विश्व में सब से बड़ी जनसंख्या वाला देश है। हालांकि चीन का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है, पर अधिकांश शहरों में बहुत भीड़-भाड़ है। हर जगह, जैसे शोपिंग मॉल या पार्क या रेस्टरांट में बहुत लोग हैं, जो मुझे पसंद नहीं है।

विकासः हां, कुछ समय भोजन करने के लिये भी रेस्टरांट के बाहर इंतजार करना पड़ता है। और मेरे ख्याल से मानव की बड़ी जनसंख्या से प्राकृतिक पर्यावरण को भी कुछ न कुछ हानि पहुंचती है। यहां हम सभी भारतीय लोगों से यह अपील करते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए आप स्वयं तथा अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक किजिए।

चंद्रिमाः चलें, अब हम पत्र पढ़ना जारी रखते हैं। मुबारकपुर आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश के अमीर रेडियो श्रोता संघ के श्रोता एन.बानो ने हमें भेजे पत्र में यह लिखा है कि आशा है कि आप सभी स्वस्थ होंगे। सी.आर.आई. हिन्दी सर्विस के सभी कार्यक्रम रोचक एवं लोकप्रिय है। प्रतियोगिता भी बहुत ज्ञानवर्धक है। हम सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रुप से भाग लेते हैं। आशा है कि आप हमें उत्साह वर्धन देंगे। बानो जी, अभी तक सी.आर.आई. में किसी प्रतियोगिता के आयोजन की योजना नहीं है। पर अगर कोई खबर है, तो हम ज़रूर श्रोताओं को पहले समय पर बताएंगे। विकास जी, आप देखिये एक श्रोता द्वारा भेजा गया यह कार्ड।

विकासः वाह, यह कार्ड बहुत सुन्दर है। इस पर यह लिखा गया है कि नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। खास बात यह है कि इस श्रोता ने चीनी व हिन्दी दोनों भाषाओं में यह वाक्य लिखा है। और कार्ड पर सभी चित्र भी अपने हाथों से रची है। हालांकि यह कार्ड ज़रा देर से हमारे पास पहुंचे, पर फिर भी हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

चंद्रिमाः पर यह श्रोता कौन है?अब मैं रहस्य खोलूंगी। वे हैं नारनौल, हरियाण के हमारे श्रोता उमेश कुमार शर्मा । इस कार्ड के साथ एक लंबा सा पत्र भी शामिल है। विकास जी, पत्र में उन्होंने आप की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि चीन का भ्रमण कार्यक्रम सुना, जिसमें विकास जी ने क्वांगचो की पेइचिंग लू सड़क के विषय में रोचक जानकारी दी। यह सड़क एक प्रकार से पुरातन व आधुनिक कला के संगम के रुप में जानी जाती है। लोग सहज ही इस सड़क के प्रति आकर्षित होते हैं। यह स्वभाविक भी है, एक प्रकार से लोगों के मिलने जुलने का अच्छा स्थान भी बन गया है यह सड़क। चीन का भ्रमण मेरा प्रिय कार्यक्रम है, इसे मैं अवश्य सुनता हूं।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040