Saturday   Jul 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
हिन्दी विभाग की वसंत यात्रा
2012-05-03 12:20:32

चंद्रिमाः यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। आज हम फिर मिलते हैं आप का पत्र मिला कार्यक्रम में। मैं हूं आप की दोस्त, चंद्रिमा।

विकासः और मैं हूं आप का दोस्त, विकास। आप सभी को हमारा प्यार भरा नमस्कार।

चंद्रिमाः श्रोता दोस्तो, पहली मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है। चीन में यह एक बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन चीनी लोगों को न सिर्फ़ तीन दिन की छुट्टियां मिलती हैं, बल्कि श्रेष्ठ कर्मचारियों को अपने बॉस से बोनस भी मिलता है। इस दिवस की खुशी मनाने के लिये हर वर्ष पूरे चीन में रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसलिये सभी चीनी लोग यह दिवस बहुत पसंद करते हैं। विकास जी, क्या भारत में इस दिवस की खुशी मनायी जाती है?और वे कैसे मनाते हैं?

विकासः चंद्रिमा जी जैसा कि आपने अभी-अभी कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है इसलिए भारत में भी यह दिवस मनाया जाता है। वहां भी एक दिन की छुट्टी होती है। लोग बाहर घूमने जाते हैं कुछ लोग शॉपिंग भी करने जाते हैं तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक भी मनाने जाते हैं। ऑफिस में कुछ कर्मचारियों को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कार भी दिया जाता है।

चंद्रिमाः श्रोता दोस्तो, हमारे हिन्दी विभाग ने भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की खुशी मनाने के लिये एक गतिविधि आयोजित की। हमने पश्चिम पेइचिंग में स्थित मिओ फंग पहाड़ का दौरा किया। पहाड़ पर स्थित नियांग-नियांग मंदिर में प्रार्थना की। विकास जी भी हमारे साथ थे। उसी दिन हम सभी ने बहुत सुखमय दिन बिताया। ठीक है न?विकास जी।

विकासः जी हां, खास तौर पर नियांग नियांग मंदिर में हमने बहुत मज़ा लिया है। उसी दिन वहां एक सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन किया जा रहा था और हमलोग संयोग से वहां पर उपस्थित थे। यह कार्यक्रम बहुत रंगारंग और दिलचस्प था। कुछ स्थानीय लोग चीन के पुरातन समय की सुन्दर पोशाक में कहानी के विभिन्न पात्र का अभिनय कर रहे थे। जैसेः बच्चा, दुल्हन, विद्वान, बूढ़ा तथा देव आदि।

<< 1 2 3 4 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040