Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बती गायिका छाईतानचोमा द्वारा गाए गए तिब्बती गीत
2012-02-09 16:40:20

यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है । श्रोताओं को श्याओ थांग का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तो, 23 जनवरी को चीनी लोगों का परम्परा त्योहार---वसंत त्योहार है। देश विदेश में चाहे चीनी लोग हो, या चीनी मूल वाले लोग खुशी के साथ अपने त्योहार मना रहे हैं। तो आज के इस कार्यक्रम में खुशियों के वक्त मैं तिब्बती गायिका छाईतान चोमा द्वारा गाए गये कई गीत पेश करूंगी। हम साथ साथ लें त्योहार की खुशियों का मज़ा।

सब से पहले सुनिए तिब्बती लोकगीत, नाम है《चोंगपा लांगसोंग》, जिस में छिंगहाई तिब्बत पठार के सुन्दर प्राकृतिक दृश्य का वर्णन किया गया है। गीत के बोल इस तरह हैं:

सुन्दर घास मैदान में

सफेद फूल खिले हुए हैं

अगर साल भर फूल खिलेंगे

तो मधुमक्खियां आ जाएंगी

दोस्तो, अब आप सुन रहे हैं तिब्बती गायिका छाइतानचोमा द्वारा गाया

गया तिब्बती लोक गीत《चोंगपा लांगसोंग》, जिस में छिंगहाई तिब्बत पठारकी

सुन्दरता का वर्णन किया गया है।


<< 1 2 3 4 5 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040