Web  hindi.cri.cn
घास के मैदान में चरवाहों का नया जीवन
2014-01-01 18:09:11

तिब्बती चरवाहे हामो तांगचो का चरवाहे रेस्त्रां

पर्यटक घोड़े पर सवार हुए

सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती और छ्यांग स्वायत्त प्रिफैक्चर में मुख्य तौर पर तिब्बती और छ्यांग जातियों के लोग रहते हैं। यहां चीन में सबसे सुन्दर आर्द्रभूमि वाले घास के मैदान—रोअरगेई घास के मैदान हैं। पहले इस घास के मैदान में रह रहे तिब्बती किसान और चरवाहे पीढ़ी दर पीढ़ी घुमंतू यानी खानाबदोश जीवन बिताते थे। लेकिन देश भर में आर्थिक और सामाजिक विकास के चलते स्थानीय किसानों और चरवाहों के जीवन में भारी परिवर्तन आया है। वे पर्यटन सेवा और पशुपालन को एक साथ जोड़कर विशेष व्यवसाय करते हैं, जिससे उनकी आय में भारी बढ़ोतरी हुई है।

तिब्बती चरवाहे हामो तांगचो आबा तिब्बती और छ्यांग स्वायत्त प्रिफेक्चर के निवासी हैं। पहले वह चरागाह का काम करते थे, लेकिन आज पशुपालन परिवार का प्रमुख काम नहीं रह गया है। वर्तमान में हामो तांगचो रोअरगेई आर्द्रभूमि के प्राकृतिक संरक्षण केंद्र के एक सदस्य के साथ ही आर्द्रभूमि के नज़दीक एक चरवाहे रेस्त्रां के मालिक भी बन गये। तिब्बती बंधु हामो तांगचो ने कहा:"यहां आर्द्रभूमि संरक्षण केंद्र स्थापित होने के शुरु में मेरा प्रमुख कार्य अवैध शिकार, अवैध रूप से मछली पकड़ना और अवैध खनन के काम का विरोध करना है। लेकिन आजकल मेरा प्रमुख कार्य सर्वेक्षण करके संबंधित विभाग को सर्वेक्षण आंकड़े से जुड़ी रिपोर्ट देना है। यहां पर काम करने से मुझे प्रति माह 800 युआन वेतन के रूप में मिलते हैं। घर में चरवाहे रेस्त्रां खोलने के बाद एक माह में शुद्ध आय बीस हज़ार युआन प्राप्त होगी। हमारे यहां जून, जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। अधिकतर पर्यटक कई बार यहां आते हैं। उन्होंने हमें अपना नाम कार्ड और फोन नम्बर भी दिया, हमारे यहां उन्हें अच्छी सेवा सस्ती दरों पर मिलती है। वे हमारे यहां बहुत आनंद उठाते हैं।"

हामो तांगचो एक परीश्रमी और सीधे-सादे व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को चरवाहे रेस्त्रां के कामकाज में शामिल किया है। हर वर्ष पर्यटन स्वर्णिम मौसम के दौरान रेस्त्रां बहुत व्यस्त रहता है और सेवा करने वालों की कमी होती है। हामो तांगचो को लगता है कि अपने रेस्त्रां की अच्छी सेवा और सस्ते दाम से लाभ प्राप्त करना ही मूल कारण है। उन्होंने कहा:"हमारे चरवाहे रेस्त्रां में पर्यटकों के घोड़े की सवारी करने, खाने और रहने से पैसे मिलते हैं। रहने के लिए प्रति पलंग का दाम 30 युआन है। इस रेस्त्रां की स्थापना के लिए हमने करीब 40 हज़ार युआन खर्च किए हैं और औपचारिक तौर पर रेस्त्रां खोलने के दो महीने बाद मुनाफ़ा मिलना शुरु हुआ। इस रेस्त्रां को खोलने से पहले हम पशुपालन उद्योग से एक साल में 30 हज़ार युआन से कम आय अर्जित कर पाते थे। आर्द्रभूमि संरक्षण कार्य में भाग लेने के बाद हमारे यहां गायों और भेड़ों की संख्या को नियंत्रित किया जाता है। इस तरह मैंने पशुपालन के काम को छोड़ दिया। क्योंकि गायों और भेड़ों के ज्यादा चरागाह से स्थानीय पारिस्थितिकी पर्यावरण पर कुप्रभाव होता है। इनकी संख्या का नियंत्रण करना पर्यावरण के लिए अच्छा है।"

हामो तांगचो के चरवाहे रेस्त्रां में खांग लिन नाम के एक पुराने ग्राहक आते हैं। उन्होंने हमारे संवाददाता को यहां खेलने के अनुभव के बारे में बताया:"मैं मालिक का पुराना मित्र हूँ। मेरे मित्र तो पहली बार यहां आये हैं। अगर मित्र हमारे पास आते हैं, तो हम उन्हें इस स्थल पर लेकर आते हैं। हम हामो तांगचो के अच्छे मित्र हैं। उनके चरवाहे रेस्त्रां आकर आम तौर पर हम घोड़े पर सवार होकर खेलते हैं। इसके साथ ही तिब्बती खाना भी खाते हैं। तिब्बती पकवान में तिब्बती शैली के मोमो, दही और याक का मीट बहुत स्वादिष्ट होता है। देखो, हमारे मित्र कितने आनंद से खेल रहे हैं।"

हामो तांगचो के चरवाहे रेस्त्रां के नज़दीक रोअरगेई घास-मैदान की ह्वाहू झील स्थित है। हर वर्ष जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां पर्यटन का स्वर्णिम मौसम रहता है। इसी दौरान बेशुमार पर्यटक ह्वाहू झील की सैर करने आते हैं। श्री छङ अपने परिजनों को लेकर शांगहाई से ह्वाहू झील आए हैं। उन्होंने कहा कि वे विशेष तौर पर ह्वाहू झील का सुन्दर प्राकृतिक दृश्य देखने आए हैं। श्री छङ ने कहा:"मेरा यहां का दौरा करने का उद्देश्य पूरी तरह आराम करना है। मैं देश भर में कई स्थलों का दौरा कर चुका हूँ। लेकिन यहां का प्राकृतिक संरक्षण कार्य सबसे अच्छी तरह किया जाता है। मैदान में अपार घास नज़र में आ रही है, ये बहुत शानदार दृश्य है। इस बार हमारे परिवार के सदस्य एक पर्यटन टीम में भाग लेकर दौरा करने आए हैं। अगली बार हम अपनी गाड़ी चलाकर यहां आना चाहते हैं। पहले इतना सुन्दर प्राकृतिक दृश्य मैंने पहले नहीं देखा है, क्योंकि दक्षिण-पूर्वी चीन के समुद्र तटीय क्षेत्र में इस प्रकार का दृश्य देखने को नहीं मिलता है। यहां एक ही स्थल पर एक जगह सूर्य बहुत प्रकाशमान नज़र आ रहा है और दूसरी तरफ़ वर्षा हो रही है। यह दृश्य बहुत आश्चर्यजनक लगता है।"

1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040