Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के मोथो कांउटी में राज मार्ग सेवा उपलब्ध
2013-11-05 09:55:43

मोथो कांउटी में यातायात सेवा शुरु होने की रस्म में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष लोसांग च्यांगछुन ने कहा:"मोथो कांउटी में रहने वाली विभिन्न जातियों के लोगों के लिए यह राजमार्ग जीवन लाइन, आर्थिक लाइन, सुख का लाइन, पारिस्थितिकी लाइन और राष्ट्रीय प्रतिरक्षात्मक लाइन के बराबर है। भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संरक्षण के पूर्वशर्त पर हम योजनानुसार मोथो की विशेषता वाले उद्योग के विकास समेत उचित विकास पर जोर देंगे।"

पहले मोथो का वर्णन करते समय तिब्बती लोगों इस प्रकार के वाक्यों का प्रयोग करते थे कि"अगर किसी व्यक्ति की पुकार सुनी जाए, तो उसके पास पैदल पहुंचने में काफी दिन लग जाता था।"ऐसा कहा जाता था कि मोथो जाना स्वर्ग जाने से अधिक मुश्किल होता था। ये वाक्य पहले मोथो कांउटी की वास्तविक यातायात स्थिति की पहचान थी।

गत शताब्दी के 60 से 90 के दशक तक चीन सरकार ने क्रमशः चार बार मोथो काउंटी में राजमार्ग का निर्माण करवाना चाहा, लेकिन जटिलता से भरी हुई भूमि की स्थिति, विशेष तरह की जलवायु, भूवैज्ञानिक स्थिति, मानव शक्ति का अभाव, और धनराशि की कमी के चलते चारों बार राजमार्ग का निर्माण कार्य सफल नही हो पाया। 31 अक्टूबर को यातायात शुरु होने वाले इस राजमार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2009 के अप्रेल महीने में शुरु हुआ। साढ़े 4 सालों की कठोरता और कोशिशों के बाद अंत में सफलता प्राप्त हुई। चामू-मोथो राजमार्ग की लम्बाई 117 किलोमीटर है, जिसके निर्माण में कुल 1 अरब 60 करोड़ युआन की पूंजी का खर्चा आया। इस राजमार्ग के निर्माण के दौरान देश में चार स्तरीय राजमार्गों के तकनीकी मापदंड अपनाये गये। भविष्य में मोथो कांउटी तक जाने का रास्ता 24 घंटे तक कम हो जाएगा।

लेकिन प्राकृतिक स्थिति बहुत विशेष और जटिलपूर्ण होने के कारण चामू-मोथो राजमार्ग साल भर पूरी तरह यातायात सेवा नहीं दे पाता है। अनुमान है कि साल भर में केवल 8 या 9 महीनें ही बस सेवा उपलब्ध होती है। इसकी जानकारी देते हुए चीनी यातायात और परिवहन विभाग के जनरल इंजीनियर चो हाईथाओ ने कहा:"मोथो राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से देश भर में हरेक कांउटी में राजमार्ग सेवा उपलब्ध कराने का सपना साकार हो गया। यह हमारे देश में राजमार्ग निर्माण के इतिहास में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है। लेकिन यह राजमार्ग फिर भी असंपूर्ण है। हर वर्ष कुछ समय अधिक बरसात, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसे प्राकृतिक भूवैज्ञानिक आपदा से प्रभावित होता है। इस तरह साल भर यातायात सेवा उपलब्ध होना असंभव है।"

मोथो कांउटी में यातायात सेवा शुरु होना मोथो वासियों के लिए खुशी की बात है। इस ख़बर पर चीनी मीडिया और विभिन्न जगहों के लोगों का ध्यान भी केंद्रित हुआ है। चीनी नेटीजनों का कहना है कि हालांकि साल भर में आधे समय तक इस राजमार्ग पर यातायात सेवा मुहैया करायी जाती है, और अगले आधे साल में भारी बरसात और बर्फ़बारी होती है, पर यह राजमार्ग देश भर में सबसे सुन्दर और सबसे खतरनाक रास्ता है। कई पर्यटन प्रेमियों ने कहा कि वे अपनी गाड़ी चलाकर मोथो की यात्रा करने को इच्छुक हैं। वे बहुत ऊंचे गालोंगला बर्फीले पहाड़ पर चढ़कर इस रहस्यमय मोथो कांउटी को देखना चाहते हैं।


1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040