Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के मोथो कांउटी में राज मार्ग सेवा उपलब्ध
2013-11-05 09:55:43

31 अक्टूबर को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की मोथो कांउटी में औपचारिक तौर पर राजमार्ग न होने का इतिहास समाप्त हुआ। इसी दिन कांउटी में बस सेवा शुरु होने की रस्म आयोजित की गई। यह इस बात का द्योतक है कि 12 हजार आबादी वाले मोथो काउंटी में सड़क-यातायात के न होने का इतिहास समाप्त हो गया है। ऐसे में मोथो काउंटी चीन में ऐसा आखिरी काउंटी बन गया है, जिसका नाम राष्ट्रीय यातायात-मानचित्र में दर्ज हो गया है। इस तरह चीन के 2100 से अधिक कांउटियों में राजमार्ग का नेटवर्क स्थापित हो गया। बस-सेवा शुरु होने की रस्म में चीनी हान, तिब्बती, मनपा और लोपा जैसी अलग-अलग जातियों के लोगों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर हिस्सा लिया।

मोथो कांउटी तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है। लम्बे समय तक यहां राजमार्ग की सुविधा नहीं थी, क्योंकि भौगोलिक स्थिति से देखा जाए, तो मोथो कांउटी हिमालय पर्वत के फॉल्ट बेल्ट पर स्थित है, जहां भू-वैज्ञानिक गतिविधियां सक्रिय हैं। भूकंप और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं कभी कभार उत्पन्न होती रहती हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र का मौसम मुख्य तौर पर आर्द्र और बरसात का है। इस तरह राजमार्ग के निर्माण करने में बड़ी मुश्किलें आती हैं। राजमार्ग के निर्माण के दौरान कभी कभार भूस्खलन, हिमस्खलन और वर्षा जैसे स्थितियों का सामना करना पड़ा था। 31 अक्टूबर को उद्घाटित होने वाले मोथो राजमार्ग की शुरुआत पोमी कांउटी के चामू कस्बे से लेकर मोथो कांउटी के लोटस मैदान तक हुआ। इसलिए इस मार्ग को चामू-मोथो यानी चामो मार्ग भी कहा जाता है। इसे चीन में सबसे जटिलपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थिति वाला राजमार्ग भी माना जाता है, जहां सबसे ज्यादा बरसात होती है। इस क्षेत्र में सबसे तेज़ तीव्रता वाले भूकंपों का सामना भी करना पड़ता है।

मोथो कांउटी की निवासी तिब्बती लड़की प्यानमा यांगछ्यान ने कहा कि इस राजमार्ग पर यातायात के शुरु होने से मोथोवासी भविष्य में ज्यादा सस्ती वस्तुओं, बेहतर शिक्षा, अधिक अच्छा चिकित्सीय सेवा का लाभ उठा सकेंगे। मोथोवासियों और आधूनिक सभ्यता के बीच की दूरी और कम हो जाएगी। तिब्बती लड़की प्यानमा यांगछ्यान ने कहा:"पहले हमारी कांउटी में राजमार्ग नही होता था। ज्यादातर रोजमर्रा की चीज़ें पहाड़ के बाहर से लोगों द्वारा पीठ पर लाद कर लाया जाता था। मुझे याद है कि बचपन में मैं जो चीज़ें खाती थी, वे सब खुद से ही उगाए जाते थे। लेकिन आज हमारे जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। देश ने कांउटी को भारी समर्थन दिया है और हमारे जीवन स्थिति में काफी सुधार आया है। सुना है कि अब हमारी जीवन स्थिति पहाड़ के दूसरे छोर पर स्थित पोमी कांउटी के बराबर है। जीवन स्थिति में सुधार आने के बाद शैक्षिक और चिकित्सीय स्थिति में भी सुधार आया है।"

मोथो कांउटी में नहीं रहने वाले लोग यह कभी भी कल्पना नहीं कर सकते है कि यहां की स्थिति कितनी दयनीय थी और यह राजमार्ग 12 हज़ार मोथोवासियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। तिब्बती लड़की प्यानमा यांगछ्यान ने कहा कि राजमार्ग पर यातायात शुरु होने से पहले स्कूल जाना बेहद मुश्किल बात थी। उसे तीन दिनों तक पैदल चलकर ही बर्फिले पहाड़ पर चढ़कर तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के भीतर तक जाना पड़ता था।

1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040