Web  hindi.cri.cn
तिब्बती क्षेत्र में चीनी, तिब्बती और अंग्रेज़ी में हो रही पढ़ाई
2013-06-17 20:14:24

"नमस्कार। हमारी क्लास में आने के लिए आपका स्वागत है। हमारी कक्षा में कुल 48 विद्यार्थी हैं, जिन में 21 छात्र और 27 छात्राएं। हमारी क्लास स्वस्थ और जीवंत क्लास है। क्लास में हमें एक साथ रहना और शिक्षा लेना हमें बहुत अच्छा लगता है।"

जब हमारे संवाददाता ने उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के कान्नान तिब्बती स्वायत्त प्रिफैक्चर की राजधानी होच्वो स्थित चौथे प्राइमरी स्कूल के ग्रेड छह के नम्बर एक क्लासरूम में प्रवेश किया, तो उत्साही बच्चों ने तिब्बती, चीनी और अंग्रेज़ी तीन भाषाओं का प्रयोग कर हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। तीन भाषाओं में बच्चे गर्व के साथ हमारे साथ बातचीत करते हैं। उनके चेहरों पर आत्मविश्वास साफ झलकता है।

बताया जाता है कि कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर के प्राइमरी स्कूलों में बच्चे पहली ग्रेड से चीनी भाषा सीखते हैं, जबकि तीसरी ग्रेड से अंग्रेज़ी की शिक्षा लेने लगते हैं। ग्रेड छह से स्नातक होने के दौरान वे धाराप्रवाह चीनी भाषा बोल सकते हैं और उनकी अंग्रेज़ी का स्तर भी अच्छा रहता है और वे सीधे शब्दों में अंग्रेज़ी का प्रयोग कर दूसरों के साथ बातचीत कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा तिब्बती बच्चे तिब्बती,चीनी और अंग्रेज़ी सीख लेते हैं और वे धीरे धीरे तिब्बती क्षेत्र के विकास के लिए भाषा के क्षेत्र में प्रतिभा के तौर पर उभरते हैं।

उक्त प्राइमरी स्कूल के प्रधान चांग ची रोंग ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में स्कूल में कुल 1400 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा लेते हैं। वे सब तिब्बती जाति के हैं और आम तौर पर चरागाह क्षेत्र से आते हैं। प्राइमरी स्कूल के पहली ग्रेड में आने के शुरूताती दिनों में बच्चों को सिर्फ तिब्बती भाषा आती है, वे चीनी भाषा नहीं बोल सकते। लेकिन कुछ वर्ष की पढ़ाई के बाद प्राइमरी स्कूल से स्नातक होने के वक्त वे चीनी हान भाषा का इस्तेमाल कर दूसरों के साथ बातचीत कर सकते हैं। वर्तमान में स्कूल चीनी, तिब्बती और अंग्रेज़ी तीनों भाषाओं में शिक्षा देता है। अंग्रेज़ी का व्याकरण तिब्बती भाषा से मिलता जुलता है, इस तरह अंग्रेज़ी सीखना बच्चों के लिए थोड़ा आसान है और उनका स्तर आम तौर पर अच्छा रहता है। स्कूल के प्रधान चांग चीरोंग ने कहा:

"चीनी भाषा ग्रेड एक से सिखाई जाती है। कई विद्यार्थी प्राइमरी स्कूल में प्रवेश के शुरू में चीनी भाषा नहीं बोल सकते। लेकिन ग्रेड छह तक उनकी चीनी भाषा का स्तर अच्छा रहता है। हमारे स्कूल में मुख्य तौर पर तिब्बती भाषा में शिक्षा दी जाती है। चीनी भाषा बुनियादी तौर पर आने के बाद दूसरों के साथ आसानी से बातचीत करना ठीक है।"

1 2 3
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040