Web  hindi.cri.cn
    चीन में 4 मशहूर बेसिन
    2017-06-12 12:47:51 cri

    काइदम बेसिन

    क्या आप जानते हैं?

    मंगोल भाषा में"काइदम"का अर्थ"नमक झील"है।

    चीन में तीसरे बड़े बेसिन के रूप में काइदम बेसिन छिंगहाई तिब्बत पठार के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित छिंगहाई प्रांत के भीतर है, इसका क्षेत्रफल है करीब 2 लाख वर्ग किलोमीटर। बेसिन के तली भाग की औसत ऊंचाई समुद्र-सतह से 2600 से 3000 मीटर तक है, यह चीन में समुद्र-सतह से सब से ऊंचा बड़ा बेसिन है, बेसिन का तली भाग खुला और समतल है और घोड़े पर सवार होकर या कार चलाकर इस पर दौड़ना बिलकुल मैदान में दौड़ने के बराबर है।

    यहां समृद्ध खनिज संसाधन उपलब्ध है, लोग इसे"निधि खजाना"कहते हैं। बेसिन में नमक, मिट्टी के तेल, जस्ता, सीसा और सुहागा चार निधियों के नाम से मशहूर है। नमक का भंडार विशेष ज्यादा है, छोटी बड़ी नमक झीलों की संख्या सौ से अधिक है। नमक का कुल भंडार 60 अरब टन से अधिक है। यहां नमक से बनाए गए हवाई अड्डा व मकान देखने को मिलते हैं।

    1  2  3  4  5  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040