Web  hindi.cri.cn
    चीन में 4 मशहूर बेसिन
    2017-06-12 12:47:51 cri

     

    चीन एक विशाल देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 96 लाख वर्गकिलोमीटर हैं। चीन में पर्वतों, नदियों व मैदानों के अलावा 4 मशहूर बेसिन भी होते हैं।

    तरिम बेसिन

    अतीत में उइगुर भाषा में"तरिम"का मतलब"खेती योग्य भूमि"या"खेती का काम"था, लेकिन नवीनतम अनुसंधान परिणाम से पुष्ट हुआ है कि"तरिम"का अर्थ"झील व रेगिस्तान में प्रवाहित नदियों की शाखा" है।

    तरिम बेसिन थ्येनशान पर्वत, खुनलुन पर्वत, आल्चीन पर्वत और पामीर पठार के बीच में स्थित है, इसका क्षेत्रफल करीब 5 लाख 30 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। चीन में, यहां तक कि विश्व में भी यह सब से विशाल अन्तर्स्थली बेसिन है। तरिम बेसिन की चारों ओर ऊंचे ऊंचे पहाड़ खड़े हैं और आबोहवा अत्यन्त सूखा होता है। बाहर से भीतर तक बेसिन की भौगोलिक आकृति बिलकुल रिंग जैसी होती है, बाह्य भाग से अंदरूनी भाग तक क्रमशः गोबी मरूभूमि, नख्लिस्तान और रेगिस्तान फैले हैं।

    बेसिन के बाह्य भाग में कंकर-पत्थरों से बना गोबी मरूभूमि है। गोबी मरूभूमि में पानी जमा नहीं हो सकता है, इस तरह गर्मियों में ऊंचे पहाड़ों से पिघली हुई बर्फ़ का पानी भूमि के नीचे रिसकर भूमिगत जल बन जाता है और गोबी मरूभूमि का सतही भाग हमेशा शुष्क रहता है। गोबी मरूभूमि के आंतराल भाग में नख्लिस्तान के टूटे-अटूटे सिलसिले की एक रिंग जैसी नज़र आती है। नख्लिस्तान में विपुल जल स्रोत मिलता है और घना घास उगता है, नहरों, वनों व खेतों का जाल सा बिछा हुआ है, यहां अर्थव्यवस्था विकसित है, अतः स्थानीय लोग मुख्यतः इसमें रहते हैं। तरिम बेसिन में तेल व प्राकृतिक गैस का भंडार अत्यन्त समृद्ध है।

    1  2  3  4  5  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040