Web  hindi.cri.cn
    चीन में 4 मशहूर बेसिन
    2017-06-12 12:47:51 cri

    तकलमकान रेगिस्तान

     

    तकलमाकन रेगिस्तान तरिम बेसिन के भीतरी भाग में स्थित है, पश्चिम से पूर्व तक इस की लम्बाई एक हज़ार किलोमीटर है और उत्तर से दक्षिण तक चार सौ किलोमीटर चौड़ा है, इस का क्षेत्रफल करीब 3 लाख 30 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। यह चीन का सब से बड़ा रेगिस्तान ही नहीं, विश्व में दूसरा बड़ा चलता-फिरता रेगिस्तान भी है। तकलमाकन रेगिस्तान में विविध आकारों के रेतीले टीले हैं, जिनकी ऊंचाई आम तौर पर सौ मीटर से अधिक है, कुछ टीले तो दो या तीन सौ मीटर ऊंचे हैं। रेगिस्तान क्षेत्र बहुत सूखा है, कभी कभी बाहरों माह वर्षा की एक बूंद भी नहीं गिरती है, जीवन की स्थिति बहुत कठोर है।

    क्या आप जानते हैं?

    तरिम बेसिन की भूमि में तेल का प्रचुर भंडार है, लोग इसे"तेल का सागर"कहते हैं। इधर के वर्षों में इस क्षेत्र में सर्वेक्षण करने आने वाले वैज्ञानिकों व अन्वेषकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    1  2  3  4  5  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040