Web  hindi.cri.cn
    चीन में 4 मशहूर बेसिन
    2017-06-12 12:47:51 cri

    जुंग्गर बेसिन

    जुंग्गर बेसिन शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उत्तरी भाग और थ्येनशान पर्वत व अल्थाई पर्वत के बीच स्थित है, इस का क्षेत्रफल 3 लाख 80 हज़ार वर्ग किलोमीटर है, चीन में दूसरे बड़े बेसिन के रूप में जुंग्गर बेसिन भूस्थिति की दृष्टि से पश्चिम में नीचा तथा पूर्व में ऊंचा है। यह एक अर्ध खुला बेसिन है, केंद्र में चीन का दूसरा बड़ा रेगिस्तान यानी गुर्बानतुंगगुत रेगिस्तान है।

    बेसिन में भूमि के नीचे विपुल तेल का भंडार है। 20वीं शताब्दी के 50 वाले देशक में मशहूर करमई तेल क्षेत्र का विकास किया गया था। इसके साथ ही बेसिन में कोयले व अन्य प्रकारों के धातुओं की खानें हैं। उत्तरी भाग में अल्थाई पर्वत क्षेत्र में सोने का प्रचुर भंडार है।

    1  2  3  4  5  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040