Web  hindi.cri.cn
    अमेरिकी चुनाव का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर क्या असर पड़ेगा?
    2016-11-17 19:37:45 cri

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ और अमेरिकी रिपप्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में जीत हासिल की। डोनाल्ड ट्रम्प की चुनावी जीत से तमाम मीडिया जगत आश्चर्य में है। कुछ मीडिया ने कहा कि ट्रम्प की चुनाव में जीत ब्रिटेन के यूरोप से अलग होने की घटना से भी बड़ा मुद्दा है। तो इन चुनावों का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर क्या असर पड़ेगा?आज के प्रोग्राम में हम इस विषय पर चर्चा करेंगे।

    अमेरिका-रूस संबंध

      ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के तुरंत बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें बधाई दी। साथ ही पुतिन ने जोर दिया कि वे रूस-अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों की बहाली करना चाहते हैं। साथ ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी 10 नवम्बर को एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि रूस नये अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ सहयोग करने को तैयार है। इससे पहले ट्रम्प रूसियों की नजर में सबसे स्वागत योग्य अमेरिकी हैं। रूसी मीडिया के अनुसार ट्रम्प की कार्य शैली अधिकांश रूसियों को पसंद है। ब्रिटिश "गार्जियन" ने भी लिखा कि पुतिन अमेरिका के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। तो क्या अमेरिका-रूस संबंध सचमुच हनीमून पीरियड में प्रवेश कर सकते हैं?

    रूसी उपग्रह नेटवर्क ने हाल में पुतिन के हवाले से कहा कि रूस ने ध्यान दिया कि ट्रम्प ने चुनावों में रूस-अमेरिका संबंधों की बहाली करने का बयान दिया था। चुनावों में ट्रम्प ने कहा कि रूस-अमेरिका संबंध बिगड़ने की स्थिति के मद्देनजर उन्हें साफ साफ पता चला है कि द्विपक्षीय संबंधों की बहाली के लिए एक मुश्किल काम होगा।

    अमेरिकी सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प की चुनाव में जीत अमेरिका-रूस संबंधों के लिए एक अहम वक्त होगा। वास्तव में ट्रम्प ने बार बार कहा था कि यदि वे राष्ट्रपति बनते हैं, तो अमेरिका-रूस संबंध बेहतर होंगे। उदाहरण के लिए वे क्रीमिया पर रूस की प्रभुसत्ता को मान्यता देंगे। जबकि सीरिया समस्या पर भी वे रूस से सहयोग करके आतंकी संगठनों पर हमला करने के भी पक्ष में हैं।

    ट्रम्प का राष्ट्रपति बनना संभवतः रूसी अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी बात होगी। रूस सरकार ने कहा था कि यदि अमेरिका कम शत्रुता की विदेश नीति अपनाता, तो रूस को व्यापार व पूंजी निवेश के मौके मिलेंगे।

      रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रम्प एक बुद्धिमता वाले रंगीन पात्र हैं। जबकि ट्रम्प ने भी पुतिन की एक शक्तिशाली नेता के तौर पर सराहना की। उनके बीच तथाकथित भाईचारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बहुत चर्चा का विषय रहा।

    ट्रम्प के रूसी समर्थक दलील को भी कई रूसियों की सराहना मिली। इस साल के जून माह में ट्रम्प ने पुतिन को वाशिंगटन की यात्रा करने का आमंत्रण किया। इसके बाद ट्रम्प रूसियों के मन में सबसे लोकप्रिय अमेरिकी बन चुके हैं। रूसी मीडिया के अनुसार ट्रम्प की कार्य शैली अधिकांश रूसियों को पसंद है।ट्रम्प की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रति रूसियों की रुचि भी बेहतर हुई है। एक सर्वे से बताया गया कि 57 प्रतिशत रूसियों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम रूस के लिए अति महत्वपूर्ण है। और दो तिहाई लोगों ने कहा कि ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव में जीतने से अमेरिका-रूस संबंध बेहतर होंगे।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040