Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छीच्यांग की किसान प्रिंट पेंटिंग
2016-10-23 19:39:07 cri

प्रिंट पेंटिंग, चाकू या रासायनिक पदार्थ द्वारा लकड़ी, पत्थर, तांबा, जस्ता आदि वस्तुओं पर खुदाई करके बनायी गयी तस्वीर होती है। शहर के नेमकार्ड के रूप में छुङछिंग शहर के छीच्यांग की किसान खुदी तस्वीर(प्रिंट पेंटिंग) बहुत प्रसिद्ध है। यह पेंटिंग क्या होती है?क्या यह किसानों द्वारा बनायी गयी तस्वीर है?या तस्वीर का विषय किसानों के साधारण जीवन से संबंधित है?हाल ही में हमारे संवाददाता ने छुङछिंग शहर के छीच्यांग क्षेत्र की यात्रा की, और इस रहस्य को जाना।

छीच्यांग क्षेत्र की किसान खुदी तस्वीर संस्था की युवा कलाकार ल्यू यूए ने कहा कि छीच्यांग किसान खुदी तस्वीर चीन के मिंग व छिंग राजवंश की वुडकट चित्र से पैदा हुई। सबसे पहले लोगों ने लकड़ी की पटरी पर चित्र की खुदाई की, फिर इससे तस्वीर छापी गयी। उन्होंने कहा,छीच्यांग की किसान खुदी तस्वीर गत् 80 के दशक में पैदा हुई। इस का स्रोत चीन के मिंग राजवंश के अंत से छिंग राजवंश की शुरूआत तक लोकप्रिय वुडकट चित्र है। लेकिन छीच्यांग की किसान खुदी तस्वीर का विषय व तकनीक परंपरागत खुदी तस्वीर से अलग होता है। इसे किसान खुदी तस्वीर क्यों कहा जाता है?क्योंकि उसी समय यानी अस्सी के दशक में ऐसी तस्वीर बनाने वाले कलाकार स्थानीय किसान होते थे। उन्हें सरकारी कला संस्थान से कोई प्रशिक्षण नहीं मिलता था। इसलिये उनकी तस्वीर बहुत सरल, स्वतंत्र, साहसी, अत्युक्त व रोमांटिक होती थी। तब उन तस्वीरों को छीच्यांग की किसान खुदी तस्वीर नाम दिया गया।

1 2 3 4 5
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040