Web  hindi.cri.cn
    एशिया की चार अविस्मर्णीय लाईनें
    2016-10-12 11:00:00 cri

    चीन का छिंगहाई-तिब्बत रेल मार्ग

    अब मैं आपको स्वर्ग का रेल मार्ग माने जाने वाले छिंगहाई-तिब्बत रेल मार्ग के बारे में जानकारी दूंगी। चीन के छिंगहाई-तिब्बत पठार पर खड़े इस रेल मार्ग की कुल लम्बाई 2000 किलोमीटर है। यह विश्व में सबसे ऊंचे पठार पर निर्मित एक रेल मार्ग है। यात्री रेल गाड़ी पर सवार होकर रास्ते में बहुत अद्धुत दृश्य भी देख पाते हैं। नीला आसमान, बर्फ़ीले पर्वत और आराम से घूमने वाले याक इत्यादि। यह चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश से देश के अन्य प्रांतों से जोड़ने वाला पहला रेल मार्ग है, जो छिंगहाई प्रांत के शीनींग शहर से ख्वनल्वन पर्वत और थांगुला पर्वत को गुजर करके तिब्बत स्वायत प्रदेश के आनतो, नाछ्वू, तांगश्योंग के बाद तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक जाता है। वह विश्व में सबसे लम्बा पठारीय रेल मार्ग है। चीनी लोगों ने 2006 में इस आधुनिक अद्धुत परियोजना को पूरा किया।

    पहले लोगों को तिब्बत के ल्हासा जाने के लिए सबसे पहले रेल गाड़ी से छिंगहाई प्रांत के गलमू पहुंचना होता था। फिर 48 घंटे की बस यात्रा करने के बाद ल्हासा पहुंचा जा सकता था। लेकिन अब पेइचिंग, शांगहाई, क्वांगचो या शीआन आदि से सीधे तिब्बत के ल्हासा पहुंच सकते हैं।


    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040