Web  hindi.cri.cn
    एशिया की चार अविस्मर्णीय लाईनें
    2016-10-12 11:00:00 cri

    रूस की साइबेरिया एक्सप्रेस

    1891 में निर्मित रूस के साइबेरिया एक्सप्रेस रेल मार्ग की कुल लम्बाई 9288 किलोमीटर है, जो दुनिया में सबसे लम्बा व शानदार रेल मार्ग है। वह विशाल चीड़ के जंगल, यूराल पर्वत और साइबेरियाई टुंड्रा को गुजर कर प्रशांत सागर तक जाती है।

    जब यात्री मॉस्को से यहां 7 दिनों एवं 6 रातों की यात्रा करने के बाद गंतव्य तक पहुंचते हैं। रास्ते में यात्री बर्फीले महाद्वीप एवं बड़े घास के मैदान को देख सकते हैं, सुन्दर बाइकाल झील की मनोहरता महसूस कर सकते हैं और महान किले व समृद्ध कस्बों से गुजरते हैं। कभी कभार यात्री रेल मार्ग के पास दौड़ते हुए अलास्का कुत्ते भी देख पाते हैं।

    और दिलचस्प बात यह भी है कि यात्री खिड़की के बाहर साइबेरिया के अद्धुत दृश्यों का आनंद लेते समय रोज समय को वापस एक घंटे के लिए चेंज भी करते हैं। यात्री विभिन्न देशों के लोगों के साथ खाने की चीज़ों का उपभोग करते हैं, एक दूसरे की कहानी सुनाते हैं और सुनते हैं।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040