Wednesday   Jul 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-09-06
2015-09-07 16:29:12 cri

हैलो दोस्तों...नमस्कार...नीहाओ...। आप का स्वागत है हमारे इस चटपटे और laughter से भरे कार्यक्रम सण्डे की मस्ती में। मैं हूं आपका दोस्त और होस्ट अखिल पाराशर।

दोस्तों, हर बार की तरह आज के इस कार्यक्रम में होंगे दुनिया के कुछ अजब-गजब किस्से और करेंगे बातें हैरतंगेज़ कारनामों की.... इसी के साथ ही हम लेकर आये हैं मनोरंजन और मस्ती की सुपर डबल डोज, जिसमें होंगे चटपटे चुटकुले, ढेर सारी मस्ती, कहानी और खूब सारा फन और चलता रहेगा सिलसिला बॉलीवुड और चाइनिज गानों का भी।

दोस्तों, आज कार्यक्रम को पेश करने में मेरा साथ दे रही है लिली जी...।

लिली- हैलो... दोस्तों, आप सभी को लिली का प्यार भरा नमस्कार।

अखिल- दोस्तों, इससे पहले हम अपना प्रोग्राम शुरू करें, चलिए हम सुनते हैं यह चीनी गीत।

लिली- इस चीनी गीत का नाम है 化身孤岛的鲸 यानी अकेली व्हेल मछली। इस गीत के गायक है सुप्रसिद्ध चीनी गायक जो शेन। गीत में एक लड़का खुद को अकेली व्हेल मछली कहता है, वह हमेशा से इस रंगबिरंगी दुनिया में अकेले व्हेल मछली की भांति भटकता रहता है। लेकिन एक दिन उसे एक मूल्यवान मित्र मिला, जो उसकी बात सुनता और समझता है। उसी क्षण से उसकी ज़िन्दगी में अकेलेपन की जगह सच्चा सुख आ गया।

अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे के दिन, मस्ती भरा कार्यक्रम संडे की मस्ती Only on China Radio International

लिली- चलिए दोस्तों... आज हम आपको ले चलते हैं हमारे संडे स्पेशल की तरफ, जहां आज हमारी सहयोगी सपना जी यानि श्याओ थांग पेश करेंगी एक ख़ास रिपोर्ट। आइए.. सुनते हैं यह रिपोर्ट।

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040