Sunday   Jul 27th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-09-06
2015-09-07 16:29:12 cri

अखिल- दोस्तों, यह थी श्याओ थांग की आवाज में ख़ास रिपोर्ट, उम्मीद करते हैं कि आपको जरूर पसंद आयी होगी।

लिली- चलिए... दोस्तों, अभी हम चलते हैं अजीबोगरीब और चटपटी बातों की तरफ।

अखिल- दोस्तों, आज मैं आपको बताता हूं कि कैसे चीनी जीवविज्ञानियों ने 3डी-प्रिंटर पर पेलिकन की चोंच बनाई है। जी हां, चीनी जीवविज्ञानियों ने 3डी-प्रिंटर की मदद से बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुई पेलिकन की चोंच बनाई। चीनी के चिड़ियाघर में एक पेलिकन की चोंच टूट जाने पर विशेषज्ञ उसे ज्ञात उपायों से ठीक नहीं कर पाए, तब उन्होंने नवीनतम तकनीकी- 3डी-प्रिंटर की मदद ली।

3डीप्रिंट.कॉम पोर्टल ने बताया है कि चीन के एक चिड़ियाघर के विशेषज्ञों ने श्वेत अमरीकी पेलिकन की बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुई चोंच 3डी-प्रिंटर की मदद से ठीक कर दी है। चोंच टूट जाने के कारण यह पक्षी कुछ खा नहीं सकता था और इसके भूखे मर जाने का ख़तरा पैदा हो गया था, तब जीवविज्ञानियों ने तालियान साइंस एंड टेक्नोलोजी कंपनी से सहायता मांगी जो ट्रांसप्लांट का काम भी करती है, यहाँ के विशेषज्ञ पेलिकन के लिए नई चोंच बनाने में सफल रहे हैं।

लिली- वाह... काबिल-ए-तारिफ काम है उन चीनी जीवविज्ञानियों का। चलिए मैं आपको एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की के बारे में बताती हूं, जिसका शौक भी कुछ ऐसा है कि लोग सुनकर हैरान रह जाते हैं।

दोस्तों, भगवान की इस दुनिया में शौकीन लोगों की कोई कमी नही है। पर इस ऑस्ट्रेलियाई लड़की का शौक कुछ निराला ही है। दरअसल, इस लड़की को केलों का शौक है। केलों की शौकीन इस लड़की का नाम अब बनाना गर्ल ही पड़ गया है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए यह रोज 51 केले खा जाती है। अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए यह लड़की ऐसा करती है।

दरअसल बनाना गर्ल पहले मोटी थी तथा अपने आपको स्लिम बनाने के लिए उसने डाइटिंग की जिससें उसें कमजोरी हो गई। आखिर इसने आपने आपको फिट और स्लिम रखने के लिए नया फंडा ढूंढ निकाला। अपने नए फंडे के तहत बनाना गर्ल ने केले और अन्य फल खाने शुरू कर दिए। केले खाते-खाते वह केले की शौकीन बन गयी और अब एक दिन में 51 केले तक खा जाती है।

अखिल- हम्म्म... वाकई लिली जी... यह सच में हैरान कर देने वाली बात है। चलिए दोस्तों, मैं आपको एक किस्सा बताता हूं कि एक लड़की ने गरीब लड़के को दुत्कारा, और फिर 10 साल बाद जब मुलाकात हुई तो.... आइए सुनते हैं...

दोस्तों, हर लड़की का अपने भावी पति को लेकर एक सपना होता है। कोई खूबसूरत और स्मार्ट पति की चाहत रखती है, तो कोई पैसे वाला पति। ऐसी ही एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है, जो एक गरीब लड़के और अमीर परिवार के लड़की की कहानी है।

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040