Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-09-06
2015-09-07 16:29:12 cri

इसमें एक लड़का एक लड़की को बहुत प्यार करता था। लड़के ने लड़की को प्रपोज़ किया। पर लड़की ने उसे दुत्कारते हुए कहा कि जितना आप एक माह में कमाते हैं, उससे कहीं अधिक मैं एक सप्ताह में खर्च कर देती हूं। इसलिए हम दोनों का कोई मेल नहीं है। पर हां, अगर तुम पैसे कमाकर मेरे परिवार के बराबर की स्थिति में आ जाओगे, तो मैं तुमसे शादी कर सकती हूं। यह सुन लड़का वहां से चला जाता है। पर वो उसको सच्चे दिल से प्यार करता है।

संयोग से 10 साल बाद वो दोनों एक शॉपिंग मॉल में मिलते है। लड़की की शादी हो चुकी होती है। बातों ही बातों में लड़की अपने पति की तारीफ करते हुए कहती है कि वो आज एक बहुत बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी तन्ख्वाह एक लाख रुपए प्रतिमाह से भी अधिक है। लड़की ने आगे कहा कि मेरा पति बहुत होशियार है। अब तुम ही बताओ। मैंने उस दिन तुम से शादी न कर के कोई गलती की क्या? लड़के की आंखें नम हो जाती हैं। और उसके बाद दोनों अपने काम के लिए जाने लगे।

थोड़ी देर में लड़की का पति उसे लेने आया तो उसकी नजर उस लड़के पर पड़ी। लड़के को देखते ही पति ने कहा- सर, आप यहां? उसने अपनी पत्नी से मिलाते हुए कहा कि इनसे मिलिए, ये मेरी कंपनी के बॉस है। इनका एक साल का 500 करोड़ का टर्नओवर है। सर एक लड़की को चाहते हैं, इसलिए आज तक सर ने शादी नहीं की। इसके बाद लड़की के पति का बॉस वहां से चला जाता है। उसके जाने के बाद लड़की का पति उससे कहता है कि वो लड़की कितनी खुशकिस्मत होगी, जिसकी वजह से मेरे बॉस ने अब तक शादी नहीं की।

इस आर्टिकल को शेयर करने के साथ ही लोग प्रेम भरे संदेश भी शेयर कर रहे हैं। इसमें संदेश दिया जा रहा है कि प्यार को समझें और उसे महत्व दें। उसे न तोले, क्योंकि प्यार अनमोल है।

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040