Friday   may 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
बारह वर्ष सूचक पशु
2015-02-17 16:56:17 cri

शङश्याओ( वर्ष सूचक पशु) को शुश्यांग ( जन्म वर्ष सूचक पशु) भी कहा जाता है, जो चीन में वर्ष की गणित और व्यक्ति की आयु की याद की खातिर प्रचलित एक पारंपरिक तरीका है। चीनी भाषा में"शङ"का अर्थ है जन्म वर्ष, और"श्याओ"का अर्थ है सरीखा या मिलता जुलता। वर्ष या जन्म वर्ष सरीखे पशु बारह तय हुए हैं। वे हैं:चूहा, बैल, व्याघ्र, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर। उपरोक्त बारह जानवरों को क्रम सूचक बारह भू-ब्रांचों के साथ क्रमशः जोड़े जाने से वर्ष या जन्म वर्ष सूचक पशु बनते हैं। भू-ब्रांच सूचक ये पशु शुश्यांग या शङश्याओ कहलाते हैं, जिन के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं:भू-ब्रांच एक चूहा, भू-ब्रांच दो बैल, भू-ब्रांच तीन व्याघ्र, भू-ब्रांच चार खरगोश, भू-ब्रांच पांच ड्रैगन, भू-ब्रांच छह सांप, भू-ब्रांच सात घोड़ा, भू-ब्रांच आठ बकरी, भू-ब्रांच नौ बंदर, भू-ब्रांच दस मुर्गा, भू-ब्रांच ग्यारह कुत्ता एवं भू-ब्रांच बारह सूअर। इस प्रणाली के अनुसार हरेक व्यक्ति को जन्म के बाद ही अपना जन्म वर्ष सूचक पशु आत्मसात होता है।

शङश्याओ संस्कृति चीन की पारंपरिक रीति रिवाज संस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग है। हरेक व्यक्ति का जन्म वर्ष सूचित करने के लिए एक निश्चित पशु का जीवन भर प्रयोग किया जाता है। शङश्याओ व शुश्यांग एक व्यक्ति के जन्म वर्ष और आयु का प्रतीक चिन्ह है और साथ ही आजीवन उसी व्यक्ति का शुभंकर भी है, जिसे चीनी लोग अनेक शुभकामनाएं या मानसिक आसीस देते हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040