Saturday   Jun 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
कढ़ाई की कला
2014-11-17 15:41:57 cri

कढ़ाई चीन का मशहूर परम्परागत हस्तशिल्प है, जिस का 3000 से ज़्यादा वर्षों का इतिहास है। चीनी लोग रेशमी, ऊनी या सूती धागों से रेशमी तथा सूती कपड़ों पर विविध रूपों में सुन्दर तस्वीरें और रेखाएं काढ़ते हैं। कढ़ाई की वस्तुएं आभूषण के अलावा अन्य कामों में भी आती हैं। वह वस्त्र, रजाई कवर, तकिया कवर और चादर आदि रोज़मर्रा के काम में इस्तेमाल की जा सकती है,वह मूल्यवान कलात्मक कृति के रूप में प्रदर्शित की जा सकती है और सजावट के उद्देश्य में भी उपयोग की जा सकती है। वह लोगों में बहुत लोकप्रिय है।

चीन में कशीदाकारी की अनेक किस्में हैं, उदाहरण के लिए च्यांग सू प्रांत की सू शो, हू नान प्रांत की श्यांग शो, क्वांग तुंग प्रांत की य्येई शो एवं सछ्वान प्रांत की शु शो चीन के चार मशहूर कशीदाकारी उत्पाद हैं। विभिन्न कशीदाकारी की अलग अलग स्टाइलें और विषयवस्तुएं हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040