
चीन के सबसे बड़े अनाज उत्पादक प्रांत हेइलोंगच्यांग प्रांत में फसल कटाई का काम जोरों पर है। खुले खेतों और सुखाने के मैदानों में धान, सोयाबीन और मक्का फैला हुआ है। किसान अच्छे मौसम का फायदा उठाकर तेजी से कटाई और सुखाई कर रहे हैं, ताकि हर दाना सुरक्षित भंडारण तक पहुँच सके और उनकी मेहनत की फसल सुरक्षित रहे। यह दृश्य चीन की खाद्य सुरक्षा और किसानों की कड़ी मेहनत का जीवंत प्रतीक है।