
17 अक्तूबर को, चीन के फूच्येन प्रांत के लोंगयान में, योंगतिंग के च्युशी थुलोउ में शरद ऋतु की फसल सुखाने का सर्वोत्तम अवलोकन काल आया। लाल मिर्च, सुनहरे मक्का और नारंगी पर्सिमम थुलोउ की गोलाकार छत की कंगनी पर बिछाए गए, जो प्राचीन थुलोउ के साथ मिलकर एक सुंदर शरद ऋतु दृश्य प्रस्तुत करते हैं।
बता दें कि थुलोउ फूच्येन के दक्षिण-पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में एक अनूठी विशाल रम्मेड-मिट्टी आवासीय इमारत है, जो मुख्य रूप से स्थानीय लोगों के कुल-समूह में रहने के लिए बनाई गई है। यह आमतौर पर गोल या चौकोर आकार का होता है, और इसकी बाहरी दीवार कच्ची मिट्टी से बनाई जाती है, जो मोटी और मजबूत होती है। इसमें रहने और रक्षा दोनों की सुविधा है, और एक ही इमारत में दर्जनों यहाँ तक कि सौ से अधिक परिवार रह सकते हैं।