
हनान प्रांत के चोउखोउ शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत के आगमन के साथ ही ग्रीनहाउस में उगाए गए टमाटरों की कटाई का समय शुरू हो गया है। स्थानीय किसान इन दिनों खेतों से टमाटर तोड़ने, उन्हें पैक करने और बाजार में बेचने में व्यस्त हैं। पिछले कुछ सालों में चोउखोउ ने अपनी जलवायु के अनुकूल ग्रीनहाउस तकनीक का इस्तेमाल करके टमाटर समेत कई तरह के फलों और सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया है। इस पहल से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है, जो गाँवों के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।