
इन दिनों वसंत की चाय तोड़ने का मौसम चल रहा है। पेइचिंग समयानुसार 25 मार्च को, चीन के च्यांग्शी प्रांत के जीआन शहर के श्याच्यांग काउंटी में चाय किसानों ने बागानों में वसंत की ताजा चाय पत्तियां तोड़ीं और अनुकूल मौसम का पूरा लाभ उठाया।
हाल के वर्षों में श्याच्यांग काउंटी ने स्थानीय ग्रामीणों को बंजर पहाड़ियों का उपयोग कर पारिस्थितिक चाय की खेती करने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया है।
इस पहल से न केवल चाय उद्योग को बढ़ावा मिला है, बल्कि ग्रामीण पर्यटन के साथ इसका एकीकृत विकास भी हुआ है। इससे स्थानीय सामूहिक अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और किसानों की आय तथा उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई है।
(हैया)