
हाल के दिनों में पूरे चीन में धूमधाम से वसंत महोत्सव यानी चीनी नववर्ष का जश्न मनाए जा रहा है। इस दौरान दक्षिण पश्चिम चीन के छोंगछिंग शहर में शानदार ड्रोन लाइट शो का आयोजन भी किया गया। छोंगछिंग शहर ने 2 हजार से अधिक ड्रोन से शहर के केंद्रीय इलाके के आकाश में कला और इनोवेशन का मिश्रण वाला लाइट शो आयोजित किया। आकाश में एक से एक बेहतरीन लाइट वाले ड्रोन कलाबाजियां दिखा रहे थे, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित हुए।