Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 160112(अनिल और श्याओयांग)
    2016-01-11 18:49:42 cri


    अनिलःटीटाइम के नए अंक के साथ हम फिर  गए हैंआपका मनोरंजन करने। जी हां ... आपके साथ चटपटी बातें करेंगे और चाय की चुस्कियों के साथ लेंगे गानों का मजा, 35 मिनट के इस प्रोग्राम में। इसके साथ ही प्रोग्राम में श्रोताओं की प्रतिक्रियाएं भी होंगी शामिल। हां भूलिएगा नहींपूछे जाएंगे सवाल भीतो जल्दी से हो जाइए तैयार।

     

    अनिलः लीजिए दोस्तोपोग्राम शुरू करते हैं

    ....सबसे पहले हम बात करेंगे विश्व हिंदी दिवस की। जो कि 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल भी दुनिया भर के तमाम देशों में हिंदी की लोकप्रियता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम हुए। अगर इतिहास पर नज़र डालें तो पहला विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1975 में आयोजित हुआ था। इसके बाद मॉरिशस, भारत और दक्षिण अफ्रीका में सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। वैसे विश्व हिंदी दिवस के अलावा 14 सितंबर को भी हिंदी दिवस मनाया जाता है। दुनिया में सबसे अधिक नेटिव स्पीकरों यानी मातृ भाषा बोलने वालों की सूची में हिंदी का चौथा स्थान है। मातृ भाषा बोलने वालों की संख्या 295 मिलयन है। जबकि चीनी मैंडरिन बोलने वालों की संख्या 935 मिलयन है। अगर विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं की बात करें तो हिंदी यानी हिंदुस्तानी को 497 मिलयन स्पीकर्स के साथ तीसरा स्थान दिया गया है।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040